Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केशव प्रसाद मौर्या बोले- यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार:प्रयागराज में कहा- यूपी में बहन-बेटियां सुरक्षित, प्रतिमाओं का अनावरण किया

    20 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि सपा फर्जी पीडीए की बात करती है और सत्ता के लिए बेकरार है, लेकिन 2027 में हर हाल में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। केशव मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने प्रदेश में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। सोरांव मेरी कर्मभूमि है। मैं आऊं या न आऊं, मैं हमेशा आपके बीच में हूं। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां की जनता ने हर विधानसभा में 50 हजार से अधिक वोटों से मुझे सांसद बनाया। उन्होंने सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 2017 से पहले पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर थी। युवाओं, महिलाओं और किसानों की कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार होता था। सपा सरकार में विकास के लिए आने वाला पैसा सैफई महोत्सव में उड़ा दिया जाता था। तब 8 घंटे बिजली मिलती थी, आज भाजपा सरकार में 18 घंटे बिजली मिल रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा, 2017 में सोरांव, फाफामऊ और फूलपुर हमने जीते थे, लेकिन हंडिया और प्रतापपुर हार गए थे। 2027 में प्रयागराज की पांचों विधानसभा सीटें जीतनी हैं। यूपी में कानून का राज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौया ने कहा कि यूपी में कानून का राज स्थापित है, बहन-बेटियां सुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है गरीब को अमीर बनाना, किसान की आमदनी बढ़ाना, युवाओं तथा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। कहा कि पीएम ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। प्रयागराज व आसपास की सड़कें चमचमा रही है। घरों में बिजली की सुविधा है, खाने के लिए राशन उपलब्ध है, बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूलों में अच्छी व्यवस्था है। प्रतिमाओं का अनावरण किया डिप्टी सीएम ने रविवार को तहसील सोरांव के ग्राम-पुरूषोत्तमपुर उर्फ गारापुर में अमृत सरोवर परिसर में स्थापित महात्मा बुध, भगवान परशुराम, महाराणा प्रताप, सरदार वल्लभ भाई पटेल, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं तथा अशोक की लाट का अनावरण किया। केशव मौर्या ने परिसर में बने मंदिर में पूजा-अर्चना की।चौपाल कार्यक्रम में दो बच्चो का अन्नप्राशन तथा दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा योजनाओं के बारे में जानकारी ली। डिप्टी सीएम ने कहा कि देश में 3 करोड़ गरीब महिलाएं रोजगार से जुड़कर लखपति दीदी बन गई हैं। जल्द ही महिला क्रेडिट कार्ड उद्यमी योजना आने वाली है, जिसके माध्यम से समूह से जुड़ी महिलाओं को 20 हजार रूपये तक का पैसा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में बलुआघाट पर डूबने से किशोर की मौत:चार दोस्त स्नान करने पहुंचे थे, एक गहरे पानी में समा गया
    Next Article
    प्रयागराज में साड़ी शोरूम में भड़की आग:पहले धुआं उठा, फिर उठने लगीं लपटें, कपड़े-फर्नीचर चपेट में आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment