Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में बेटे के सामने पत्नी को मार डाला:मासूम पुलिस से बोला- पापा ने रात में मम्मी का गला दबाया, हमें डांटा

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति डेडबॉडी छोड़कर फरार हो गया। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने 6 साल के बेटे ने बताया- पापा रात में मम्मी का गला दबा रहे थे। मैं जगा तो मुझे डांटकर सो जाने को कहा। महिला की पहचान संगीता देवी (32) के रूप में हुई है, जो दो मासूम बच्चों की मां थी। घटना का कारण घरेलू कलेश बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वारदात सराय इनायत थाना क्षेत्र की है। घटना की 2 तस्वीरें देखिए… अब पूरी घटना पढ़िए पूरा मामला सराय इनायत थाना क्षेत्र के गांव पट्‌टीछीट का है। यहां शैलेश कुमार पत्नी संगीता के साथ रहता था। दोनों की 13 साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बेटे शिवम (12 वर्ष) और सिद्धार्थ (6 वर्ष) हैं। संगीता देवी फूलपुर के शेखपुर मोहल्ले की रहने वाली थी और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। मंगलवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो पति ने पहले पत्नी का गला दबाया। इसके बाद धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। कमरे में चारों ओर खून के छींटे बिखर गए। मम्मी-पापा की आवाज सुनकर कमरे में सो रहे बच्चे जाग गए। बच्चों ने देखा कि पापा मम्मी का गला दबा रहे थे। दोनों बच्चे चिल्लाए तो पिता ने उन्हें डांटकर चुप करा दिया और सुला दिया। बुधवार सुबह करीब 5 बजे पड़ोसन अनुपमा राव खेत में काम के लिए संगीता को बुलाने पहुंची। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई बाहर नहीं निकला। कुछ देर बाद बच्चे रोते-चिल्लाते हुए घर से बाहर आए। अनुपमा अंदर गईं तो देखा संगीता जमीन पर पड़ी थी। उसके सिर पर चोट के निशान थे और जीभ बाहर निकली थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही 112 पुलिस और सराय इनायत थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति पुलिस हिरासत में डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया- पुलिस टीम, डॉग स्क्वॉड और फील्ड यूनिट ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति शैलेश कुमार के खिलाफ सराय इनायत थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद और कहासुनी से जुड़ा सामने आया है। ------------------ ये खबरें पढ़िए- दरोगा भर्ती में 'पंडित' पर बवाल, जान देने पहुंचा भगवाधारी : लखनऊ में भर्ती बोर्ड ऑफिस में घुसा, केरोसीन छिड़का; पुलिसवालों ने पकड़ा लखनऊ में पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय पर भगवाधारी युवक ने मंगलवार को सुसाइड की कोशिश की। वह अपने साथ बोतल में केरोसीन लेकर पहुंचा था। बोर्ड के मेन गेट से अंदर घुसते हुए उसने अपने ऊपर केरोसीन छिड़कना शुरू किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिपोर्ट- इजराइल का ईरानी इंटेलिजेंस मिनिस्टर पर हमला:साइबर हमलों के जिम्मेदार, अमेरिका ने बैन लगाया था; कल सिक्योरिटी चीफ मारे गए थे
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बहराइच में मां-बेटे को ट्रक ने कुचला, महिला का सिर धड़ से अलग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment