Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में बदला मौसम, बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी:तापमान में 5-6 डिग्री की गिरावट, किसानों की बढ़ी चिंता

    6 hours ago

    1

    0

    पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की धूप और बढ़ती गर्मी के बीच अब मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रयागराज में गुरुवार से आसमान में घने बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके चलते एक बार फिर ठंड का एहसास बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय गलन महसूस की जा रही है। धूप गायब, दिनभर छाए रहे बादल लगातार तेज धूप के कारण तापमान बढ़ने लगा था और दिन में गर्मी का असर दिख रहा था। लेकिन अचानक मौसम पलट गया। गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे, वहीं शुक्रवार सुबह से भी आसमान में बादल डेरा डाले हुए हैं। फिलहाल धूप निकलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। धूप नहीं निकलने और बादलों की मौजूदगी के कारण अधिकतम तापमान में करीब 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे दिन में भी ठंड का असर बना हुआ है। अगले दो दिन हल्की बारिश और तेज हवा की संभावना India Meteorological Department के अनुसार अगले दो दिनों में हल्की बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव करने को कहा है। किसानों की बढ़ी चिंता मौसम में आए इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसलों पर बारिश और तेज हवा का असर पड़ सकता है। खासकर गेहूं और दलहन की फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अगर तेज हवा के साथ बारिश होती है तो फसल गिरने (लॉजिंग) का खतरा बढ़ जाएगा, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। ठंड की वापसी जैसा एहसास हालांकि यह बदलाव अस्थायी माना जा रहा है, लेकिन फिलहाल शहरवासियों को सुबह-शाम ठंड और दिन में ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम का यह उतार-चढ़ाव लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोहा कारोबारी के घर 39 लाख की चोरी:कानपुर पुलिस के सामने हाथ जोड़कर रोए, अफसर के पैर पकड़कर बोले- मेरा माल वापस करा दो
    Next Article
    सुबह हल्की सर्दी, दिन में तेज धूप से गर्मी:अगले कुछ दिनों में 30°C तक पहुंच सकता है पारा, न्यूनतम पहुंचा 12°C

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment