Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में CITS कोर्स के लिए आवेदन शुरू:10 मई आखिरी तारीख, 31 मई को होगी परीक्षा, छात्राएं जल्द करें आवेदन

    3 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के कटरा स्थित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) में क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग स्कीम (CITS) के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 18 अप्रैल से चालू हुई है और छात्राओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई तय की गई है। संस्थान ने इच्छुक छात्राओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। संस्थान प्रशासन के अनुसार, इस बार प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा, इसके बाद प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी और अंत में काउंसिलिंग के जरिए योग्य अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा 31 मई को आयोजित होगी, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। संस्थान के प्राचार्य अजय पाल सिंह ने बताया कि हर साल देखा जाता है कि कई छात्राएं अंतिम तारीख का इंतजार करती हैं, जिससे वेबसाइट पर अधिक लोड बढ़ जाता है और सर्वर संबंधी समस्याएं सामने आती हैं। इसके कारण कई योग्य छात्राएं समय पर आवेदन नहीं कर पातीं और प्रवेश से वंचित रह जाती हैं। इसलिए उन्होंने सभी इच्छुक छात्राओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। इसके साथ ही छात्राओं को आवेदन करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है। फार्म भरते समय सभी जानकारी सही और स्पष्ट रूप से दर्ज करनी जरूरी है, क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द भी किया जा सकता है। यह योजना उन छात्राओं के लिए खास अवसर है, जो तकनीकी और कौशल आधारित शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं। CITS के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्राएं भविष्य में प्रशिक्षक के रूप में भी काम कर सकती हैं, जिससे उनके रोजगार के अवसर बढ़ते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल पहुंचे फेमस टीचर खान सर:कड़ी सुरक्षा में किया ताज दीदार, फैन्स में सैल्फी लेने की मची होड़
    Next Article
    विनेश फोगाट बोलीं- बृजभूषण के शोषण की मैं भी विक्टिम:गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा, यहां मेरे साथ गलत हुआ तो भारत सरकार जिम्मेदार होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment