Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में गोवंश की निर्मम हत्या:एयरपोर्ट इलाके से चोरी कर जंगल में काटा, दो संदिग्ध हिरासत में

    17 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में एक गोवंश की निर्मम हत्या कर दी गई। गोकशी करने वालों ने पहले एयरपोर्ट इलाके से गोवंश चोरी किया, फिर उसे करीब 10 किमी दूर करेली के जंगल में ले जाकर मार डाला। इसके बाद आरोपी मांस लेकर फरार हो गए और गोवंश के अवशेष वहीं छोड़ दिए। गोवंश का मालिक खोजते हुए मौके पर पहुंचा तो उसे वही रस्सी मिली, जो गोवंश के गले में बंधी थी। इससे घटना का खुलासा हुआ। पीड़ित ने एयरपोर्ट थाने में तहरीर दी है। लखनपुर का रहने वाला है पशुपालक मो. साहिल एयरपोर्ट के लखनपुर गांव का निवासी है। उसने बताया कि उसने एक गोवंश पाल रखा था। रोज की तरह बुधवार रात भी उसे घर के बाहर खूंटे से बांधा गया था। सुबह परिवार के लोग उठे तो गोवंश गायब मिला। इसके बाद सभी लोग उसकी तलाश में जुट गए। रस्सी से हुई पहचान परिजनों और आसपास के लोगों ने पड़ोस और नजदीकी गांवों में तलाश की। इसी दौरान जानकारी मिली कि कुछ लोग रात में गोवंश को अलीना सिटी के पास जंगल की ओर ले जाते दिखे थे। यह स्थान उसके घर से करीब 10 किमी दूर है। खोजबीन करते हुए जब वह वहां पहुंचा तो उसे वही रस्सी मिली, जो उसने गोवंश के गले में बांध रखी थी। मौके पर गोवंश के अवशेष भी पड़े मिले। चार युवकों पर आरोप, दो हिरासत में पीड़ित का आरोप है कि उसके ही गांव के तीन युवकों ने गोवंश चोरी कर उसकी निर्ममता से हत्या की। इसमें भीटी का रहने वाला एक युवक भी शामिल बताया गया है। आरोप है कि ये सभी कुख्यात गोकश हैं और पहले भी गोहत्या के मामलों में जेल जा चुके हैं। इस संबंध में एयरपोर्ट थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 4 जनवरी को पूरामुफ्ती में भी हुई थी गोहत्या जिले में गोवध की एक घटना 4 जनवरी को भी सामने आई थी। तब पूरामुफ्ती के बमरौली कछार में तीन युवकों ने गोवंश को मारकर फेंक दिया था। विहिप गोरक्षा प्रांत के कार्यकर्ताओं का दावा था कि सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें चापड़ लेकर दौड़ा लिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में डीएम ने की IGRS की समीक्षा:अधिकारियों से बोले-समय पर जनसुनवाई करे, सबसे अधिक शिकायत करने वाले लोगों से मिले
    Next Article
    दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, साथी घायल:हाथरस के बहादुरपुर भूप चौराहे के पास हुआ हादसा, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment