Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में हाईकोर्ट के जज की गाड़ी में मारी टक्कर:फिर सड़क पर लेटकर रोका रास्ता, सुरक्षा कर्मियों से की मारपीट और गाली-गलौज

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के फाफामऊ पुल पर एक अज्ञात वाहन ने हाईकोर्ट के जज की सरकारी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद कार से उतरा एक व्यक्ति जज की गाड़ी के आगे सड़क पर लेट गया। उसने रास्ता रोक दिया। जब सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे हटाने की कोशिश की तो वह उनसे गालीगलौज और मारपीट करने लगा। यही नहीं, इसके बाद भी वह न्यायमूर्ति की गाड़ी का पीछा करता रहा और खतरनाक तरीके से ओवरटेक करने का प्रयास किया। मामले में शिवकुटी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इकोस्पोर्ट कार के अज्ञात चालक को आरोपी बनाया गया है। अब पढ़िए पूरा मामला एफआईआर के मुताबिक, घटना एक नवंबर की दोपहर करीब 1:20 बजे की है। हाईकोर्ट के जज जितेन्द्र कुमार सिन्हा लखनऊ से प्रयागराज आ रहे थे। उनकी सरकारी गाड़ी फाफामऊ पुल पर पहुंची थी, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद न्यायमूर्ति की गाड़ी रुक गई। गाड़ी से उतरा और सड़क पर लेटकर रोक दिया रास्ता इसी दौरान पीछे से आ रही गोल्डेन कलर की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार से एक व्यक्ति नीचे उतरा। आरोप है कि वह सीधे न्यायमूर्ति की सरकारी गाड़ी के आगे पहुंचा और सड़क पर लेट गया। इस तरह उसने न्यायमूर्ति की गाड़ी का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। न्यायमूर्ति की सुरक्षा में तैनात एस्कॉर्ट कर्मियों ने जब उस व्यक्ति को सड़क से हटाने का प्रयास किया तो वह उनसे उलझ गया। मारपीट की और गालीगलौज करते हुए अभद्रता की। पीछा करता रहा, ओवरटेक करने की कोशिश शिकायत के मुताबिक, रास्ता रोकने और सुरक्षा कर्मियों से उलझने के बाद भी इकोस्पोर्ट सवार नहीं माना। वह न्यायमूर्ति की गाड़ी का पीछा करता रहा। इस दौरान उसने खतरनाक तरीके से ओवरटेक करने का प्रयास किया और लगातार वीडियो भी बनाता रहा। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम से न्यायमूर्ति की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हुआ। चालक ने दर्ज कराई एफआईआर इस मामले में न्यायमूर्ति की सरकारी गाड़ी के चालक राधे कृष्ण मिश्र ने शिवकुटी थाने में लिखित शिकायत दी। वह उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के स्टाफ कार सेक्शन में तैनात हैं। शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया- इकोस्पोर्ट कार के चालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट, गालीगलौज और अभद्रता करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। ----------------------- भास्कर इन्वेस्टिगेशन पढ़िए:- पढ़ाई-खर्च के लिए छात्र अपना खून बेच रहे, यूपी में नीट का छात्र बोला- खून तो बनता रहेगा; पढ़ाई का मौका फिर नहीं मिलेगा पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए छात्रों को अपना खून बेचना पड़ रहा है। गरीब परिवारों के इन बच्चों को नीट-एसएससी की महंगी कोचिंग, हॉस्टल-मेस की फीस भरनी होती है। पैसे जुटाने के लिए कोई छात्र महीने में 2 बार, तो कोई 4 बार अपना खून निकालकर बेचने को मजबूर है। पढ़िए पूरी इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचलक्ष मंत्र जप का संकल्प पूरा:पंच दिवसीय ब्रह्मगायत्री महायज्ञ के समापन पर रामपुर एसपी ने किया सम्मानित
    Next Article
    सांसद बर्क बोले- सपा की होगी पूर्ण बहुमत से वापसी:दिशा बैठक में गुलाब देवी ने 2027 में भाजपा की जीत का दावा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment