Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद बर्क बोले- सपा की होगी पूर्ण बहुमत से वापसी:दिशा बैठक में गुलाब देवी ने 2027 में भाजपा की जीत का दावा किया

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास न कोई सिद्धांत है और न ही सही मार्गदर्शन करने वाला कोई नेता। विपक्ष केवल दावे और बयानबाजी कर रहा है। उसे जनता के हितों, सरकारी योजनाओं और प्रदेश के विकास के मुद्दों पर बात करनी चाहिए। वहीं, सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा में कुछ कार्य संतोषजनक मिले, जबकि कुछ में कमियां सामने आईं। अधिकारियों को कमियां दूर करने और अधूरे कार्य समय से पूरे कराने के निर्देश दिए गए हैं। योजनाओं के लिए मिलने वाली धनराशि का सही उपयोग और लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंचना सुनिश्चित होना चाहिए। दरअसल, जिला मुख्यालय बहजोई स्थित सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने की। बैठक में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, सपा विधायक इकबाल महमूद, रामखिलाड़ी यादव और फहीम इरफान, सीडीओ गोरखनाथ भट्ट समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चली। इसमें केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। गुलाब देवी ने कहा कि बैठक में सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संचालित योजनाओं को समय से पूरा कराएं और उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने भरोसा जताया कि अधिकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से धरातल पर उतारेंगे। सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बताया कि संभल लोकसभा क्षेत्र और जिले में केंद्र सरकार की जो योजनाएं संचालित नहीं हैं, उनके लिए विभागीय अधिकारियों से प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। इन प्रस्तावों को भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों को भेजा जाएगा। संबंधित मंत्रियों से मुलाकात कर योजनाओं को क्षेत्र में लागू कराने का प्रयास किया जाएगा। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सपा और इंडिया गठबंधन के नेता-कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। सरकार बनने पर पहले शुरू हुए और बाद में रोके गए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अच्छे स्कूल बंद हुए हैं और स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टरों, दवाइयों व मशीनों की कमी है। खराब सड़कों की स्थिति सुधारना भी प्राथमिकता होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में हाईकोर्ट के जज की गाड़ी में मारी टक्कर:फिर सड़क पर लेटकर रोका रास्ता, सुरक्षा कर्मियों से की मारपीट और गाली-गलौज
    Next Article
    सारा अली खान के दोस्त ओरी बोले- सारा फेक हैं:उनकी मां अमृता सिंह ने मुझे गालियां दीं; मुश्किल वक्त में सारा ने साथ नहीं दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment