Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में होली पर नहीं कटेगी बिजली:विभाग ने 80 टीमें, 240 लाइनमैन के साथ 24 घंटे निगरानी रखेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    होली के त्योहार पर प्रयागराज में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। मुख्य अभियंता ने बताया कि किसी भी प्रकार के व्यवधान से निपटने के लिए जिले भर में 80 से अधिक विशेष टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगी। हर टीम में तीन लाइनमैन, कंट्रोल रूम से सीधा समन्वय मुख्य अभियंता के अनुसार प्रत्येक टीम में तीन कुशल लाइनमैन तैनात किए गए हैं। कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों पर टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेंगी। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त कर संभावित फॉल्ट को पहले ही दूर करने का प्रयास करेंगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता म्योहाल, टैगोर टाउन, बमरौली, रामबाग, कल्याणी देवी, करेलाबाग और नैनी जैसे प्रमुख डिवीजनों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। रामबाग और कल्याणी देवी डिवीजनों में सर्वाधिक 15-15 टीमें तैनात की गई हैं। यहां संकरी गलियां और पुराने मोहल्ले होने के कारण होली पर भीड़ अधिक रहती है। लोकनाथ, मुट्ठीगंज, कीडगंज और अल्लापुर क्षेत्रों में भी अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। मुख्य अभियंता ने नागरिकों से अपील की है कि होलिका दहन के समय बिजली के तारों और ट्रांसफार्मर से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। 24 घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम नंबर किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0532-2404030 और 9450963774 को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है। विभाग ने अग्निशमन विभाग के साथ भी समन्वय स्थापित किया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल काबू पाया जा सके। पानी की आपूर्ति भी रहेगी सुचारु बिजली के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जलकल विभाग ने भी तैयारी पूरी कर ली है। महापौर गणेश केसरवानी के समन्वय से निर्णय लिया गया है कि होली पर सुबह, दोपहर और शाम—तीन पालियों में जलापूर्ति की जाएगी। सीवर या पानी की समस्या के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 9415125023 जारी किया गया है। मुख्य अभियंता ने आश्वासन दिया कि कर्मचारी तीन शिफ्टों में ड्यूटी करेंगे, ताकि प्रयागराजवासी प्रकाश और उल्लास के साथ बिना किसी बाधा के होली मना सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांसी मंदिर चोरी, ग्रामीण डीएम-एसपी से मिले:लाखों के जेवर चोरी के खुलासे की मांग, चोर सीसीटीवी में कैद
    Next Article
    दलित उत्पीड़न केस में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग सख्त:मेरठ के DM-SSP से 15 दिन में मांगी रिपोर्ट, आयोग ने जारी किया नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment