Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांसी मंदिर चोरी, ग्रामीण डीएम-एसपी से मिले:लाखों के जेवर चोरी के खुलासे की मांग, चोर सीसीटीवी में कैद

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर जिले के बांसी कस्बे में स्थित प्राचीन हज़ारिया महादेव मंदिर में हुई चोरी के खुलासे की मांग को लेकर ग्रामीण सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने 22 किलोमीटर की दूरी तय कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 20 फरवरी की रात तीन अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर चांदी के मुकुट, जेवरात और दान पेटी से लाखों रुपए चुरा लिए। चोरी हुए जेवरात की कीमत लगभग 12 लाख रुपए बताई गई है, जबकि दान पेटी में डेढ़ से दो लाख रुपए होने का अनुमान है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के दस दिन बाद भी पुलिस इसका खुलासा नहीं कर पाई है। चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुके हैं, इसके बावजूद कार्रवाई धीमी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि चोरी का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपते समय हज़ारिया महादेव एवं शनि मंदिर बड़ा तालाब सेवा समिति के अध्यक्ष सहित 50 से अधिक ग्रामीण मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने जिले में होली की शुभकामनाएं दी:शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की
    Next Article
    प्रयागराज में होली पर नहीं कटेगी बिजली:विभाग ने 80 टीमें, 240 लाइनमैन के साथ 24 घंटे निगरानी रखेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment