Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओं की भीड़:श्री बड़े हनुमान मंदिर में लगा विशेष छप्पन भोग, भजन संध्या का होगा आयोजन

    13 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर संगम स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी । मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। पूरा परिसर जगमग नजर आ रहा है। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। लोग भगवान हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। श्री बड़े हनुमान जी के लिए विशेष छप्पन भोग तैयार किया गया है। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इस शुभ अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। फूलों और आकर्षक सजावट से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आ रहा है। सुबह मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। हनुमान जयंती के अवसर पर भगवान के लिए विशेष रूप से छप्पन भोग तैयार किया जा रहा है। इस छप्पन भोग की खास बात यह है कि इसे श्री मठ बाघम्बरी मठ की गौशाला में गाय के शुद्ध दूध और देशी घी से बनाया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं के बीच 101 किलो लड्डू का वितरण भी किया जाएगा। मंदिर प्रशासन द्वारा दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शाम को सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें जयपुर से आए भजन गायक राकेश शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। इससे संगम स्थित हनुमान मंदिर की यह शाम और भी विशेष और भक्तिमय होने जा रही है। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है, और हनुमान जयंती को बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर 16 घंटे बाद यातायात सामान्य:बाराबंकी में एलपीजी टैंकर से गैस रिसाव; दूसरे रास्तों से निकाले गए वाहन
    Next Article
    व्यापारी से लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी मांगी:पांच लाख न देने पर जान से मारने की धमकी मिली, दुकान में 315 बोर का कारतूस फेंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment