Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज के रजत-जयंती पर गोष्ठी:विशेषज्ञ बोले, भारतीय ज्ञान परंपरा और एआई के समन्वय से तय होगा भविष्य

    1 day ago

    5

    0

    प्रयागराज के इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज के 25 साल पूरे होने पर शनिवार को रजत जयंती वर्ष शुरू हुआ। इस मौके पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक तकनीक के मेल पर विचार रखे। ‘भारतीय ज्ञान परंपरा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उससे आगे’ विषय पर हुई संगोष्ठी में आईआईटी, सीएसआईआर, सीडीआरआई, इसरो, डीआरडीओ, डीएसटी और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ शामिल हुए। उद्घाटन सत्र की मुख्य वक्ता काशी नरेश विश्वविद्यालय, ज्ञानपुर की कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) दोधारी तलवार है। युवाओं को इसका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए, वरना इसके नकारात्मक नतीजे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा विश्वगुरु रहा है। प्राचीन ज्ञान को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाया जा सकता है। संगोष्ठी में वैदिक गणित, आयुर्वेद, योग, संस्कृत कम्प्यूटेशनल भाषाविज्ञान, भारतीय खगोलशास्त्र और तर्कशास्त्र पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा सिर्फ अतीत की धरोहर नहीं है। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और रोबोटिक्स के भविष्य को दिशा देने की क्षमता है। मुख्य अतिथि एएनआरएफ की राष्ट्रीय विज्ञान अध्यक्षा डॉ. मधु दीक्षित ने युवाओं में फैटी लिवर की तेजी से बढ़ती समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने जीवनशैली और खानपान को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह, वैज्ञानिक सलाहकार के फेलो डॉ. प्रवीर अस्थाना, महात्मा गांधी चित्रकूट विश्वविद्यालय के प्रो. रमेश चंद्र त्रिपाठी, सागर केंद्रीय विश्वविद्यालय के डॉ. सोमनाथ घोष, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. राजेश गुप्ता, बीएचयू के प्रो. एनके दुबे और फॉरेंसिक साइंस लैब के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार ने भी व्याख्यान दिए। पहले दिन के समापन सत्र में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. बीपी अग्रवाल ने कहा कि रजत जयंती 25 साल की उपलब्धियों का उत्सव ही नहीं, बल्कि अगले 25 साल में ज्ञान सृजन के नए संकल्प का अवसर है। कार्यक्रम में डॉ. नीरज कुमार, डॉ. केपी सिंह और संस्थान के विज्ञान समन्वयक संजय श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाल दिवस पर प्रयागराज में शिक्षकों और बच्चों में मुकाबला:टैगोर पब्लिक स्कूल में 2 विकेट से जीती शिक्षकों की टीम
    Next Article
    भदोही जिले के विधायकों को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए:इन्होंने कुछ काम भी कराया या सिर्फ वादे किए, 30 सेकेंड में 3 सवालों के जवाब देकर बताएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment