Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से हंगामा:रेजिडेंट डॉक्टर पर हमले के बाद आक्रोश, एसआरएन अस्पताल में मरीजों की भर्ती रोकी

    2 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज मंडल के सबसे बड़े अस्पताल स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में मंगलवार की रात जमकर हंगामा हुआ। जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर पर हमले, मारपीट के विरोध में जूनियन डॉक्टरों ने हंगामा करते हुए कामकाज ठप कर दिया। रात में एसआरएन अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती बंद कर दी गई। यूनियर डॉक्टरों ने हंगामा करते हुए हड़ताल कर ऐलान कर दिया और अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। इससे हड़कंप मच गया। एसआरएन अस्पताल में हंगामे की खबर पाकर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामला सुलझाने की कोशिश की लेकिन जूनियर डॉक्टर नहीं माने। ऐसे में देर रात तक अस्पताल में अफरातफरी का आलम रहा। अब यूनियन डॉक्टरों की हड़ताल से बुधवार को सैकड़ों मरीजों को परेशानी होगी। स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहेंगी। असल में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) के जनरल सर्जरी विभाग में तैनात एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर पर रविवार की शाम नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया था। हमले में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र के एलआईसी रोड पर बने एक अपार्टमेंट में हुई। घायल डॉक्टर का नाम डॉ. अनुराग कुमार है। वह मूल रूप से भिवानी (फरीदाबाद) हरियाणा के रहने वाले हैं। वे प्रयागराज में एसआरएन अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर तैनात हैं। डॉ. अनुराग ने पुलिस को दी गई तहरीर देकर में बताया कि 22 सितंबर की शाम करीब 6 बजे उनके पास एक अज्ञात नंबर (8707292934) से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को अमेजॉन का डिलीवरी बॉय बताते हुए कहा कि उनका पार्सल नीचे अपार्टमेंट गेट पर देना है। डॉक्टर जैसे ही नीचे पहुंचे तो अचानक नकाबपोश 8–10 युवक वहां आ धमके और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग गए। इस मामले में जॉर्ज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई है और पुलिस हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस घटना को लेकर जूनियर डॉक्टरों में गुस्सा पनपता रहा। पुलिस ने पहले तो एफआईआर दर्ज करने में देरी की। इसके बाद आरोपी पकड़े नहीं गए। ऐसे में डॉक्टरों ने मंगलवार रात हंगामा करने के बाद हड़ताल का ऐलान कर दिया। इसके बाद एसआरएन अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती बंद कर दी। इससे हालात बिगड़ गए। आक्रोशित डॉक्टरों का कहना है कि घटना के बाद वक्त पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। विरोध करने पर मामला दर्ज हुआ। अब पुलिस सक्रिया हुई है जब डॉक्टर हड़ताल पर चले गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के महानगर में 6 घंटे लाइट गायब:बिजली घर पर पहुंचकर लोगों ने किया घेराव, अधिकारियों ने एक घंटे बाद उठाया फोन
    Next Article
    सेना में परमानेंट कमीशन का मामला:13 महिला महिला अफसरों का आरोप- स्थायी कमीशन में भेदभाव, SC के आदशों के पालन भी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment