Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संकटा देवी-लालपुर मार्ग का शिलान्यास, फोरलेन बनेगा:लखीमपुर में चौड़ीकरण से जाम और दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संकटा देवी चौराहे से लालपुर तक मुख्य सड़क मार्ग के फोरलेन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। सदर विधायक योगेश वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर इस परियोजना की शुरुआत की। कार्यक्रम का संयोजन लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता तरुणेन्द्र त्रिपाठी ने किया। विधायक योगेश वर्मा ने बताया कि यह परियोजना प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से शहर में लंबे समय से लगने वाले जाम से राहत मिलेगी, जिससे यातायात सुरक्षित और सुगम बनेगा। बेहतर सड़क व्यवस्था से व्यापारिक गतिविधियों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने जानकारी दी कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि आमजन को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि फोरलेन निर्माण के साथ रेलवे क्रॉसिंग पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) की भी स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे फाटक पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, लखीमपुर फीडर मार्ग का लगभग 3.65 किलोमीटर हिस्सा अब चार लेन में चौड़ा किया जाएगा। यह मार्ग संकटा देवी चौराहे से शुरू होकर पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-730) तक जाता है और शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। चौड़ीकरण से मंदिर क्षेत्र, सैधरी बाईपास, रोडवेज बस स्टैंड और पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज के पास यातायात सुधरेगा। इस परियोजना के लिए सरकार ने 3,161.84 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। निर्माण कार्य को 15 मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। लोगों ने इस परियोजना को क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक के रिश्तेदार ने दरोगा से परेशान होकर जान दी:बरेली में बेटा बोला- भाई को पकड़ा, पिता को धमकी देकर पैसे मांगे
    Next Article
    आजमगढ़ में खेल मंत्री ने की समीक्षा बैठक:LPG संकट पर बोले- नहीं है कोई संकट, विपक्ष के लोग बना रहे हैं दुष्प्रचार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment