Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत:20 लोगों के दबने की आशंका; रेस्क्यू जारी; 1 किमी तक फैली अमोनिया गैस

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया। मलबे में करीब 20 मजदूर दब गए। हादसे के बाद कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन 5 जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर हैं। अब तक 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। 4 की मौत हुई है। हालांकि, प्रशासन ने अभी मौतों की पुष्टि नहीं की है। करीब 1 किलोमीटर तक अमोनिया गैस फैल चुकी है। गैस की बदबू के चलते ज्यादातर लोग मुंह पर कपड़ा (रुमाल, गमछा) बांधे हुए हैं। हादसा फाफामऊ इलाके में हुआ। घटना को लेकर लोग गुस्से में हैं। पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। आदर्श कोल्ड स्टोरेज नाम से यह बिल्डिंग सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद की है। कोल्ड स्टोरेज करीब 5 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर बना है। इसका करीब 1500 स्क्वायर फीट का हिस्सा ढहा है। यहां 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं। हादसे की तस्वीरें देखिए- घटना से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    UAE से LPG लेकर भारत आ रहे दो जहाज:होर्मुज को पार करना शुरू किया, ईरान की मंजूरी से सुरक्षित रूट का इस्तेमाल कर रहे
    Next Article
    दोनों टॉपर, एक साथ SDM बने...अब रिश्तों में दरार:चंदौली में 15KM दूर घर, पर मिलते नहीं; मीटिंग में भी दूर-दूर बैठते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment