Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में कथा के दौरान राजा भैया का बड़ा बयान:जाति छोड़ो, हिंदू बनकर एक हो, वंदे मातरम से इंकार करने वालों को सबक सिखाएं

    3 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित राष्ट्र हनुमंत कथा में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) ने हिंदुत्व, एकता और चुनाव को लेकर तीखा बयान दिया। मंच पर धीरेंद्र शास्त्री, चिदानंद मुनि और मनोज तिवारी समेत कई संत और गणमान्य लोग मौजूद रहे। राजा भैया ने अपने संबोधन की शुरुआत संतों और उपस्थित लोगों को प्रणाम करते हुए की और कहा कि देश इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है। उनके अनुसार हिंदुत्व और सनातन पर बड़ा संकट है, ऐसे में समाज को बंटने के बजाय एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा- “जाति-पाति की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई।” वंदे मातरम और चुनाव पर सख्त रुख राजा भैया ने कहा कि आज कुछ लोग खुलेआम वंदे मातरम गाने से इनकार करते हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने जनता से अपील की कि आने वाले चुनावों में ऐसे प्रत्याशियों को हराया जाए। “जो ‘वंदे मातरम’ नहीं गाए, उसकी ऐसी-तैसी करने में कोई कसर मत छोड़िए,” उन्होंने कहा। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में केवल सरकार ही नहीं, बल्कि जनता को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होती है। लोगों को यह देखना चाहिए कि कौन से राजनीतिक दल ऐसे लोगों को टिकट दे रहे हैं। “हम बहुसंख्यक हैं, फिर भी संगठित नहीं” राजा भैया ने कहा कि देश में बहुसंख्यक होने के बावजूद हिंदू समाज संगठित नहीं है, जिसका फायदा उठाया जा रहा है। उन्होंने धार्मिक जुलूसों में हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि यह स्थिति समाज की कमजोरी को दर्शाती है। उन्होंने पुलवामा आतंकी हमला का उदाहरण देते हुए कहा कि आतंकवादी हमलों में लोगों की जाति नहीं पूछी जाती, बल्कि उनकी पहचान के आधार पर निशाना बनाया जाता है। “हिंदू राष्ट्र कठिन लक्ष्य, बलिदान जरूरी” राजा भैया ने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाना आसान नहीं है। इसके लिए संघर्ष और बलिदान की आवश्यकता होगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहें और समाज के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में कई ताकतें नहीं चाहतीं कि हिंदू समाज एकजुट और मजबूत बने। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि समाज के अंदर ही कुछ लोग ऐसे हैं जो धर्म और राष्ट्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मोदी-योगी के संदेश का जिक्र अपने भाषण में राजा भैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि “एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे” और “बटोगे तो कटोगे” जैसे संदेश आज के समय में बेहद प्रासंगिक हैं और समाज को एकजुट रहने की प्रेरणा देते हैं। युवाओं को दिया संदेश राजा भैया ने युवाओं से अपील की कि वे अपनी धार्मिक पहचान को अपनाएं—टीका लगाएं, कलावा पहनें और धर्मग्रंथों का अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग चुप रहने के बजाय मुखर हों और अपने धर्म व राष्ट्र के पक्ष में खुलकर खड़े हों।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में 12वीं के 45,977 परीक्षार्थियों का आएगा रिजल्ट:UP बोर्ड शाम चार बजे जारी करेगा परीक्षा परिणाम, इस बार 2 दिन पहले आ रहा रिजल्ट
    Next Article
    सम्भल में छात्राओं ने अच्छे परिणाम के लिए की दुआ:बोर्ड परीक्षा परिणाम से पहले फैज़ गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment