Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में 12वीं के 45,977 परीक्षार्थियों का आएगा रिजल्ट:UP बोर्ड शाम चार बजे जारी करेगा परीक्षा परिणाम, इस बार 2 दिन पहले आ रहा रिजल्ट

    1 hour ago

    2

    0

    यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज (23 अप्रैल) शाम चार बजे घोषित हो रहा है। वाराणसी में इंटरमीडिएट के 45977 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी जिन्हें आज रिजल्ट आने का बेशब्री से इंतजार है। बता दें कि पिछले बार यूपी बोर्ड 2 दिन पहले ही परीक्षाफल घोषित करने जा रहा है। शायद यह पहला मौका होगा जब सबसे पहले परीक्षा परिणाम जारी किया जा रहा है। वर्ष-2025 में यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी करने जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही थी कि 25 अप्रैल के आसपास परीक्षाफल घोषित होगा। बता दें कि यूपी बोर्ड की यह परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक आयोजित हुई थी। इसके बाद वाराणसी में चार मूल्यांकन केंद्रों पर कापियों का मूल्यांकन भी हुआ था। बीते वर्ष 89.63% था जनपद का पासिंग रेट बीते वर्ष 2025 में इंटरमीडिएट में वाराणसी का पासिंग रेट 89.63% था। यह प्रदेश के सभी 75 जनपदों में तीसरे नंबर पर रहा। जबकि पहले नंबर पर अमेठी रहा जहां का पासिंग रेट 92.65% और दूसरे नंबर पर अमरोहा जनपद रहा, जहां का पासिंग रेट 90.55% दर्ज किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलपति ने सेमेस्टर परीक्षाओं का किया निरीक्षण:हर परीक्षा हाल में CCTV लगे, बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
    Next Article
    प्रयागराज में कथा के दौरान राजा भैया का बड़ा बयान:जाति छोड़ो, हिंदू बनकर एक हो, वंदे मातरम से इंकार करने वालों को सबक सिखाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment