Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न हुआ:24 घंटे में 115mm बारिश, सड़के तालाब बनी, आज स्कूलों में छुट्टी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पिछले करीब 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मंगलवार सुबह तक शहर की स्थिति बिगाड़ दी है। रविवार देर रात शुरू हुई बारिश सोमवार दिनभर जारी रही और मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश होने लगी। लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं, जबकि गलियां और कॉलोनियां पूरी तरह जलमग्न नजर आ रही हैं। करेली इलाके की कई कॉलोनियों और गलियों में पानी कई फीट तक भर गया है। कई जगहों पर कारें और बाइकें पानी में डूब गई हैं। मकानों के ग्राउंड फ्लोर तक पानी पहुंचने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को मजबूरी में घर की पहली मंजिल पर रहना पड़ रहा है। कुछ इलाकों में गलियों में नाव चलाने की स्थिति बन गई है। 2 तस्वीरें देखिए… शहर के सिविल लाइंस, निरंजन डॉट पुल, जॉर्ज टाउन, नया बस अड्डा, सीएमपी कॉलेज के सामने, गोविंदपुर और दलीगंज समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई जगह वाहन पानी के बीच से गुजरते नजर आए, जबकि निचले इलाकों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। लगातार बारिश से जहां शहर में जलभराव की स्थिति बनी है, वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश के कारण तापमान में भी करीब 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आज स्कूलों में छुट्टी घोषित लगातार हो रही भारी बारिश और जगह-जगह जलभराव को देखते हुए मंगलवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय मंगलवार, 18 अगस्त को बंद रहेंगे। भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में गंगा का जलस्तर बढ़ा:65.80 मीटर पहुंचा, 6 सेमी/घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा पानी
    Next Article
    सहारनपुर में फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाने पर पंचायत सचिव सस्पेंड:सहायक को भी निलंबित करने के आदेश, दो सदस्यीय समिति की जांच के बाद एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment