Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाने पर पंचायत सचिव सस्पेंड:सहायक को भी निलंबित करने के आदेश, दो सदस्यीय समिति की जांच के बाद एक्शन

    7 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के गंगोह ब्लॉक के खानपुर गुर्जर गांव में फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद डीएम अरविंद कुमार चौहान ने पंचायत सचिव गौरव शर्मा को निलंबित कर दिया। वहीं पंचायत सहायक साबिर को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के भी आदेश दिए गए हैं। सचिव ने पंचायत सहायक को दी आईडी-पासवर्ड मामला शिकायत के बाद सामने आया था। आरोप था कि पंचायत सचिव गौरव शर्मा ने सीआरएस (सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) पोर्टल की अपनी आईडी और पासवर्ड पंचायत सहायक साबिर को दे दिए। इसके बाद साबिर ने पोर्टल का इस्तेमाल कर कई लोगों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिए। इनमें से कुछ प्रमाण पत्र बाद में निरस्त भी किए गए। दो सदस्यीय समिति ने की जांच शिकायत मिलने पर सीडीओ सुमित राजेश महाजन ने दो सदस्यीय जांच समिति बनाई। इसमें जिला विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार और जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी अजय कुमार को शामिल किया गया। समिति ने सीआरएस पोर्टल पर हुए काम और संबंधित अभिलेखों की जांच की। रिपोर्ट में सामने आया कि पंचायत सहायक साबिर ने सचिव की आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए और कई प्रमाण पत्र निरस्त भी किए। सचिव भी लापरवाही का दोषी मिला जांच समिति ने पंचायत सचिव गौरव शर्मा को भी सरकारी काम में लापरवाही का दोषी माना। जांच में सामने आया कि उन्होंने अपनी सरकारी आईडी और पासवर्ड दूसरे व्यक्ति को उपलब्ध कराया। इससे सरकारी व्यवस्था का गलत इस्तेमाल हुआ। रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने गौरव शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं पंचायत सहायक साबिर की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों पर एफआईआर के आदेश डीएम ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत गंगोह कुशल पाल सिंह को दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि सरकारी व्यवस्था और अभिलेखों में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकारी काम में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न हुआ:24 घंटे में 115mm बारिश, सड़के तालाब बनी, आज स्कूलों में छुट्टी
    Next Article
    अरुण सिंह को भाजपा राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली:11 साल तक राष्ट्रीय महासचिव रहे, यूपी से हैं राज्यसभा सांसद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment