Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में नालों से 45 कब्जे हटाए, 50 को नोटिस:बालसन चौराहे से फोर्ड रोड तक अभियान, नगर निगम की कार्रवाई

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज कर दिया है। रविवार को बालसन चौराहे से जवाहरलाल नेहरू रोड, गीता निकेतन होते हुए फोर्ड रोड तक नालों की सफाई कराई गई। इस दौरान नालों पर किए गए कब्जों को भी हटाया गया। हाईकोर्ट में दायर याचिका के बाद नगर निगम यह अभियान चला रहा है। नगर निगम की टीम ने मशीनों और वाहनों की मदद से नालों की सफाई की। सबसे पहले उन स्थानों पर कार्रवाई की गई, जहां अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही थी। अधिकारियों के मुताबिक, अभियान से पहले 50 लोगों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए गए थे। पार्वती हॉस्पिटल से मेडिकल कॉलेज तक कार्रवाई नोटिस के बाद 37 लोगों के अतिक्रमण हटाए गए, जबकि 8 लोगों ने खुद ही अपने कब्जे हटा लिए। पार्वती हॉस्पिटल, पैरामाउंट बेकरी, संजय स्वीट्स एंड बेकर्स, सुनील पांडे और दस्तरख्वान के पास भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। मेडिकल कॉलेज के पास 8 कब्जे हटाए गए। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि कई जगह नालों पर अतिक्रमण होने से पानी की निकासी बाधित होती है। बारिश के दौरान यही जलभराव की बड़ी वजह बनता है। इसलिए नालों की सफाई के साथ अतिक्रमण हटाने पर भी जोर दिया जा रहा है। दूसरे इलाकों में भी जारी रहेगा अभियान नगर निगम के मुताबिक, जलनिकासी और जलभराव की समस्या वाले दूसरे इलाकों में भी अभियान चलाया जाएगा। ऐसे स्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां नालों पर कब्जे के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में कमरे में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने बचाया:लॉक खराब होने से घुटने लगा था दम; हथौड़े और लातों से तोड़ा गेट
    Next Article
    लापता महिला, मां और बच्ची का सुराग नहीं:बदायूं से फर्रुखाबाद के ढाईघाट तक गंगा में तलाश, फ्लड पीएसी और एसडीआरएफ जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment