Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटका:पुलिस शिकायत में लिखा था- कुछ लोग पत्नी से अश्लील बातें करते हैं

    7 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फंदे पर लटक कर सुसाइड कर लिया। रविवार सुबह दादी के पास सो रहे बच्चे जब पापा को जगाने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो बच्चों ने शोर मचाया। दादी और आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर पत्नी की बॉडी जमीन पर पड़ी थी, जबकि पति का शव फंदे पर लटक रहा था। एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे। घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी वहां से सबूत जुटाए। घटना कौंधियारा थाना क्षेत्र के गढ़वा कला गांव की है। पति ने सुसाइड से पहले पुलिस को एक शिकायत दी थी। जिसमें लिखा था- कुछ लोग पत्नी को बहला रहे हैं। अश्लील बातचीत कर उसे साथ ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। एफआईआर दर्ज कर हमें सुरक्षा दी जाए। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… कौंधियार के गढ़वा गांव में अनिल तिवारी (36) अपने परिवार के साथ रहते थे। पत्नी पूर्णिमा (34) और 3 बच्चे भी साथ रहते थे। अनिल के पिता तीरथ प्रसाद तिवारी का पहले ही निधन हो चुका है। जबकि मां उनके साथ ही रहती थीं। ग्रामीणों ने बताया- अनिल तिवारी उर्फ बबुआन की शादी 2014 में कुकुढ़ी गांव निवासी त्रिवेणी प्रसाद मिश्र की बेटी पूर्णिमा से हुई थी। उनके तीन बच्चे अवनी, अनिका और रौनक हैं। पूर्णिमा के पिता मुंबई में वाचमैन का काम करते हैं। वह अधिकतर समय वहीं रहती थी। कुछ समय से वह यहां अपने पति के साथ रह रही थी। कुछ साल पहले पूर्णिमा के पिता ने अपनी जमीन बेचकर दामाद को बोलेरो कार दिलवाई थी। अनिल उसी गाड़ी को चलाता था। लेकिन नशे की लत और जुआ खेलने के चलते कर्ज में डूब गया था। शनिवार को भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और रविवार सुबह दोनों की कमरे में लाश मिली। भाई बोला- बहन की हत्या की गई, पुलिस ने भी लापरवाही की पूर्णिमा के भाई राहुल मिश्रा ने कहा- दंपती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। नशे के चलते वह अक्सर बहन के साथ मारपीट करता था। 4 दिन पहले कौंधियारा थाने में हमने लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बहन पूर्णिमा को जहर देकर मारा गया है, उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसका गला दबाया गया। इसके बाद सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया। सुसाइड से पहले पुलिस को दी थी शिकायत मरने के बाद अनिल तिवारी का पुलिस को दी गई लिखित शिकायत भी सामने आई है। इसमें उसने पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी को अज्ञात लोग मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए बहला रहे थे। अश्लील बातचीत कर उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे। 11 अप्रैल 2026 की रात अज्ञात लोगों ने कॉल कर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। अनिल ने अपने पत्र में यह भी लिखा था कि 12 अप्रैल 2026 को उन्होंने थाना कौंधियारा में शिकायत दी थी। पुलिस ने सिर्फ पूछताछ कर उनकी पत्नी को मायके भेज दिया। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें उठक-बैठक करने वाले IAS को अब तक पोस्टिंग नहीं:रिंकू सिंह बोले- किसी ने फोन नहीं किया; रिटायर्ड IAS बोले- सरकार की मर्जी चलती है IAS रिंकू सिंह राही ने 20 अप्रैल को इस्तीफा वापस ले लिया। लेकिन, 13 दिन बाद भी उन्हें पोस्टिंग नहीं मिली है। रिंकू सिंह राही ने दैनिक भास्कर से कहा- मुझे सिर्फ काम चाहिए। सरकार कहीं भी पोस्टिंग दे दे, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे काम न करके सिर्फ वेतन लेना ठीक नहीं लग रहा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेतन्याहू के खिलाफ इजरायल की सड़कों पर उतरे लोग, देखें वर्ल्ड न्यूज
    Next Article
    जालौन में नीट-यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी ढंग से संपन्न:डीएम-एसपी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment