Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में सुबह से छाए बादल, आज आंधी-बारिश का अलर्ट:ओले से तापमान में गिरावट आई, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    5 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में पिछले एक हफ्ते से भीषण गर्मी पड़ रही थी और तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई और कई इलाकों में ओले भी गिरे। इस बदलाव के कारण तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार को तेज आंधी, बारिश और ओले गिरे जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गयी, जिसके बाद से मौसम ठंडा बना हुआ है बीच बीच में ठंड हवाएं चल रही हैं। देखें बुधवार की 3 तस्वीरें…… गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि प्रयागराज और आसपास के जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अचानक बदलते मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव का असर सेहत पर पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने, बदलते मौसम के अनुसार कपड़े पहनने और अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में तेज हवा के दबाव से निर्माणाधीन दीवार गिरी:40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर घायल, वाराणसी रेफर
    Next Article
    शादी समारोह में जनवासे में घुसी बेकाबू बोलेरो:संतकबीर नगर में 6 बारातियों को रौंदा, हालत गंभीर, चारपाई पर लेटे हुए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment