Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर सख्ती:बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त आदेश, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संगम सभागार में जिला विद्यालय वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना था। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी स्कूल या वाहन संचालक नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सभी स्कूल वाहनों के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट, ड्राइवर की मेडिकल जांच, फायर एक्सटिंग्विशर और इमरजेंसी गेट अनिवार्य किए गए। साथ ही ड्राइवर का पुलिस सत्यापन और वैध लाइसेंस होना भी जरूरी बताया गया। बिना योग्य चालक के कोई वाहन नहीं चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि हर स्कूल में परिवहन सुरक्षा समिति बनाई जाए, जो बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करेगी। एआरटीओ और यातायात विभाग को स्कूल वाहनों की नियमित जांच करने और नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। स्कूलों के बाहर जाम की समस्या पर भी ध्यान देने को कहा गया, ताकि बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो। बैठक में परिवहन, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व यूनियन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अंत में कहा कि छात्रों की सुरक्षा सबसे पहले है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: मारूंगा जरूर...अपने बचने का जुगाड़ राखियो:मुख्य आरोपी जीतू की VIDEO रील आई सामने, 50 हजार का इनामी अभी भी फरार
    Next Article
    आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक आज:फ्लैट होंगे सस्ते, प्लॉट खरीदना पड़ेगा महंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment