Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में टीजीटी मेंस-2025 परीक्षा आज:24 केंद्रों पर 9,376 अभ्यर्थी शामिल होंगे, नकल रोकने के कड़े इंतजाम

    12 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक) मुख्य परीक्षा (टीजीटी मेंस-2025) शनिवार को शुरू होगी। यह परीक्षा जिले के 24 केंद्रों पर होगी। इसमें कुल 9,376 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। नकल रोकने के लिए निगरानी, मजिस्ट्रेट तैनात दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए विस्तृत व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा की शुचिता और निष्पक्षता के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक निगरानी व्यवस्था लागू की है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी और प्रत्येक केंद्र की जिम्मेदारी तय की गई है। जिला प्रशासन ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सह-केंद्र व्यवस्थापकों और परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या नियमों के उल्लंघन पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, शांतिपूर्ण और नकलमुक्त वातावरण में पूरी कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम रूप से पूरी कर ली गई हैं और हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा एवं निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान ने अमरूद की खेती से बदली पहचान:भदोही में कालीन नगरी को अमरूद बेल्ट' बनाने का लिया संकल्प
    Next Article
    हाथरस में साइबर फ्रॉड का मुकदमा दर्ज:म्यूल अकाउंट में करोड़ों का लेनदेन, हाथरस के एक खाते ट्रांसफर किए रुपए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment