Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में देर रात हुआ होलिका दहन, उड़े गुलाल:पूजन-अर्चन के बाद गूंजे होली गीत, आधी रात तक चलता रहा जश्न

    1 hour ago

    1

    0

    पूर्णिमा तिथि पर सोमवार को संगमनगरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन किया गया। लोगों ने दिनभर व्रत रखा और शुभ मुहूर्त में आधी रात के बाद विभिन्न मोहल्लों में होलिका जलाई। कई जगह कल होगा होलिका दहन साउथ मलाका और बाई का बाग चौराहा समेत कई स्थानों पर होलिका में लकड़ियों के साथ गोबर के कंडे भी लगाए गए। पुरोहितों के अलग-अलग मत के चलते कई जगह देर रात तक होलिका दहन का सिलसिला जारी रहा। पूजा-अर्चना के बाद उड़े गुलाल होलिका दहन के बाद लोगों ने मंगल कामना के साथ पूजन-अर्चन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान लाउडस्पीकरों पर होली के गीत गूंजते रहे। कई जगह लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। होलिका दहन के साथ ही रंगों के पर्व होली की शुरुआत हो गई। शहर के बाजारों में भी देर रात तक रौनक बनी रही और लोग उत्साह के साथ पर्व का आनंद लेते नजर आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में BJP महिला विधायक का डांस, VIDEO:संभल जामा मस्जिद को तिरपाल से ढका, योगी बोले- ‘रंग में भंग’ डाला तो एक्शन
    Next Article
    छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला:इलाज के दौरान रास्ते में मौत, आरोपी छोटा भाई गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment