Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में दोस्त को बचाने में 4 युवक डूबे, मौत:मांडा में 9 लड़के नहाने गए थे; 3 घंटे चले रेस्क्यू में सभी की डेडबॉडी निकाली

    6 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में गंगा नदी में नहाते समय 4 बच्चे डूब गए। दोस्तों को डूबता देखकर दूसरे बच्चे उन्हें बचाने के लिए आगे कूदे। इस दौरान एक-एक कर सभी डूबने लगे और गहरे पानी में समा गए। शोर सुनकर आसपास के गोताखोर पहुंचे और बचाने को छलांग लगा दी। इस दौरान दो के शव बाहर निकाल लिए जबकि अन्य दो बच्चों की तलाश जारी है। करीब 3 घंटे चले रेस्क्यू के बाद अन्य दो की डेडबॉडी बरामद हुई। मरने वालों की पहचान कुनाल (13) और निहाल (10), ऋषभ (10), दीपक (17) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर परिवार के साथ पूरा गांव गंगा किनारे पहुंच गया। घटना शुक्रवार को मांडा के बामपुर घाट की है। गोताखोरों ने 2 बच्चों की डेडबॉडी निकाली, अन्य की तलाश जारी मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर गांव के रहने वाले अनिल कुमार के बेटे कुनाल (13) और निहाल (10), राजाराम के बेटे दीपक (17), कमलेश कुमार का बेटा ऋषभ (10) नहाते समय डूब गए। इसमें गोताखोरों ने 4 बच्चों शव बरामद कर लिए हैं। दोस्तों के साथ नहाने आए सातवीं के छात्र अमन ने बताया- गांव के कुल 9 लड़के नहाने पहुंचे पहुंचे थे। सभी एक साथ नहा रहे थे। इसी बीच कान्हा और निहाल डूबने लगे। दोस्त को डूबता देखकर सभी उन्हें बचाने उनकी तरफ गए और डूबते चले गए। मेरे साथ निहाल, कुणाल, छोटे, दीशू, मोहित, दिवांशु, दीपक, कान्हा पहुंचे थे। ----------------- ये खबर भी पढ़ें… बॉडी बिल्डर ने खुद को चाकू मारकर जान दी:मेरठ में भाई से फोन पर झगड़ा हुआ, गुस्से में जांघ पर वार किया मेरठ में एक बॉडी बिल्डर ने खुद को चाकू मारकर जान दे दी। ट्रेनर अपने बड़े भाई इमरान से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान दोनों भाइयों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। कॉल कटते ही उसने घर में रखा चाकू उठाया। अपनी जांघ में तेजी से वार किया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    जंग से कई देशों की इकोनॉमी गड़बड़ाई, रूस कैसे मालामाल? देखें
    Next Article
    हरदोई में 3.23 करोड़ रुपये से बनेगा विद्युत शव दाहगृह:राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल बोले- प्रयास सार्थक हुए, सरकार का जताया आभार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment