Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में दिव्यांग बच्चों के लिए मेगा शिविर:10 बच्चों को किट मिली, 6 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

    14 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के नवाबगंज स्थित रामदुलारी बच्चू लाल जायसवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा आयोजित किया गया था। बेसिक शिक्षा विभाग और समेकित शिक्षा प्रयागराज के दो प्रदर्शनी स्टॉल इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। समेकित शिक्षा स्टॉल पर दृष्टिबाधित बच्चों के लिए 'एनी ब्रेल डिवाइस' विशेष चर्चा का विषय बनी। इस उपकरण को ब्रेल लिपि में पठन-पाठन को सरल और प्रभावी बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज के अध्यक्ष सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकारों की पहुंच सुनिश्चित करना प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। शिविर के दौरान 10 दिव्यांग बच्चों को ब्रेल किट और लो-विजन किट वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त, कौड़िहार के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए छह अध्यापकों को सम्मानित किया। इनमें नगर क्षेत्र के महर्षि बाल्मीकि विद्यालय की शिक्षिका दीपा द्विवेदी, बहरिया ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय करनाईपुर के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र पटेल, सोरांव ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय पडरैया की शिक्षिका प्रियंका, फूलपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय खोजापुर की शिक्षिका सना गुफरान और प्रतापपुर ब्लॉक के संविलियन विद्यालय भेलखा के शिक्षक दिलीप कुमार शामिल थे। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि विभाग समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समेकित शिक्षा के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण, संसाधन और विशेष शैक्षिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रयागराज के पुलिस आयुक्त योगेंद्र कुमार, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, डॉ. अरुण कुमार तिवारी, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी रविकांत द्वितीय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शशि कुमार, समेकित शिक्षा समन्वयक राजीव त्रिपाठी और बीईओ क्षमा शंकर पांडे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोमतीनगर में पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ:सुख-समृद्धि और शांति के लिए सैकड़ों लोगों ने दी आहुति
    Next Article
    हापुड़ के वेज ग्रील रेस्टोरेंट में लगी आग:कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, रसोई गैस के रिसाव से हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment