Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में धान के खेत में मिला युवक का शव:दिव्यांग भाई ने साले पर हत्या का आरोप लगाया; पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

    1 day ago

    6

    0

    प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के सारी पट्टी गांव में कटरा चौराहे के पास धान के खेत में मिले 48 वर्षीय रामदुलार पटेल के शव का मामला उलझता जा रहा है। मृतक के दिव्यांग छोटे भाई ने उनके साले पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग सामने आने की जानकारी पुलिस ने दी है। इसके बावजूद परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। दीपावली की शाम साले के साथ निकले थे घर से परिजनों के मुताबिक, रामदुलार दीपावली की शाम अपने साले भूपेंद्र कुमार पटेल के साथ बाइक से चाय पीने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। धान के खेत में मिला शव सोमवार को सारी पट्टी गांव के पास धान की कटाई कर रहे किसानों ने खेत में एक शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शव की पहचान मऊआइमा थाना क्षेत्र के बटहा गांव निवासी रामदुलार पटेल के रूप में की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। गले पर निशान देख परिजनों ने जताई हत्या की आशंका परिजनों का आरोप है कि रामदुलार के गले पर रस्सी के निशान और मुंह पर चोट के निशान थे। इन परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई। हालांकि, पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। परिजन इस रिपोर्ट के बावजूद मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग कर रहे हैं। दिव्यांग भाई ने दर्ज कराया मुकदमा मृतक के छोटे भाई उदयवीर सिंह पटेल निवासी बटहा ने बुधवार, 11 नवंबर को बहरिया थाने पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। उन्होंने अपने भाई के साले को नामजद किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा चुकी है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया 10 नवंबर की शाम पोस्टमार्टम के बाद रामदुलार का शव पैतृक गांव बटहा पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। घर की महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। रामदुलार अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गए हैं। हर पहलू से जांच कर रही पुलिस बहरिया थानाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि रामदुलार की मौत खेत में हुई थी या कहीं और घटना के बाद शव वहां लाकर छोड़ा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में फाइनेंस कंपनी के संचालक समेत 2 गिरफ्तार:वसूली के लिए करता था प्रताड़ित, युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी
    Next Article
    मुरादाबाद में टिकट दावेदार ने BJP मंडलाध्यक्षों को बांटीं बाइकें:कहा-विधायक बना तो सप्ताहभर में स्कार्पियो भी दूंगा; यही मंडल अध्यक्ष करेंगे टिकट की सिफारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment