Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में फाइनेंस कंपनी के संचालक समेत 2 गिरफ्तार:वसूली के लिए करता था प्रताड़ित, युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के शाहपुर इलाके में फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली निक्की राजभर (20) ने संचालक की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड किया था। संचालक सूरज यादव लोगों को लोन देता था। पैसे वसूलने के लिए निक्की राजभर पर दबाव बनाता था। नौकरी से निकालने की धमकी देकर उससे ज्यादा काम कराता था। पुलिस की जांच में यह बातें सामने आई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर संचालक और उसकी सहयोगी युवती को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। शाहपुर पुलिस ने मां विमला देवी की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया। जांच कर मंगलवार को फाइनेंस कंपनी के संचालक जंगल रसूलपुर नंबर-02, झंगहा निवासी सूरज यादव और तिवारीपुर के जफर कॉलोनी की नीलू राजभर को गिरफ्तार कर लिया। निक्की राजभर (20) ईस्टर्नपुर कॉलोनी स्थित सम्यति उत्कृष्टम फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। वह कंपनी में लोगों को लोन दिलाने और रुपये जमा कराने का काम करती थी। 7 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे युवती का शव कंपनी के ऑफिस में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला था। 2 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला शाहपुर के तिनकोनिया नंबर एक के भटोलिया निवासी निक्की राजभर (20) चार बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। उसके पिता राजमन राजभर इलेक्ट्रिक वेल्डिंग का काम करते हैं। 2 साल से निक्की घर से करीब 500 मीटर दूर सम्यति उत्कृष्टम फाइनेंस कंपनी में काम कर रही थी। वह लोगों को लोन दिलाने और रुपए जमा कराने का काम करती थी। उसे 10 हजार रुपए मंथली सैलरी मिलती थी। देर होने पर घरवाले खोजने निकले मां विमला देवी ने बताया- रोज शाम के 7 बजे निंकी घर आ जाती थी। 7 नवंबर को बेटी घर नहीं पहुंची तो हम लोग परेशान हो गए। उसकी तलाश शुरू कर दी। रात करीब 9:42 बजे वह फाइनेंस कंपनी के आफिस पहुंचीं। वहां शटर आधा गिरा हुआ था। बाहर बेटी की चप्पल और स्कूटी खड़ी थी। अंदर जाकर देखा तो निक्की का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रहा था। यह देखकर मैं चीखते हुए बाहर निकली। आवाज सुनकर आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के बाद लगाया जाम परिजनों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने रात में उन्हें समझाकर शांत कराया। 8 नवंबर की सुबह फिर 100 से अधिक लोग फाइनेंस कंपनी के बाहर पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद भी परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया था। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया गया था। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया- मृतिका की मां की तहरीर पर संचालक समेत दो के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है। संचालक और उसकी सहयोगी युवती को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में कार की टक्कर से बाइक-सवार महिला की मौत:पति के दोनों पैर कटे, दो बच्चे घायल; ससुराल जा रहा था
    Next Article
    प्रयागराज में धान के खेत में मिला युवक का शव:दिव्यांग भाई ने साले पर हत्या का आरोप लगाया; पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment