Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में टिकट दावेदार ने BJP मंडलाध्यक्षों को बांटीं बाइकें:कहा-विधायक बना तो सप्ताहभर में स्कार्पियो भी दूंगा; यही मंडल अध्यक्ष करेंगे टिकट की सिफारिश

    3 hours ago

    2

    0

    यूपी में चुनावी समर सज चुका है। 2027 की पहली तिमाही में सियासी पार्टियां एक-दूसरे से भिड़ेंगी, उसके पहले फिलहाल पार्टियों के भीतर टिकट के दावेदारों की अंदरूनी लामबंदी शुरू हो चुकी है। नेता अपनी-अपनी पार्टी में टिकट हासिल करने के जतन में जुट चुके हैं। मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा सीट से BJP के टिकट के दावेदारों में से एक राजपाल चाैहान और उनके बेटे अमित चौहान ने भाजपा मंडल अध्यक्षों को बाइकें गिफ्ट की हैं। इतना ही नहीं, मंडल अध्यक्षों को बाइकों की चाबियां सौंपते हुए अमित चौहान ने ऐलान किया- ‘ये तो कुछ भी नहीं है। यदि मैं या मेरे पिताजी विधायक बनते हैं तो एक सप्ताह के अंदर चारों मंडल अध्यक्षाें को एक-एक स्कार्पियो भी दूंगा’। भाजपा के मंडल अध्यक्षों को दिवाली के मौके पर दिए गए ये उपहार टिकट के लिए रिश्वत दिए जाने के तौर पर देखे जा रहे हैं। क्योंकि यही मंडल अध्यक्ष औपचारिक रूप से संभावित प्रत्याशियों को लेकर पार्टी को अपनी राय सौंपेंगे। इसके पहले भी पार्टी में विभिन्न पदों को मैनेज किए जाने के स्वर पार्टी के भीतर उठते रहे हैं। मौजूदा घटना ने एक बार फिर भाजपा संगठन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। टिकट के दावेदार राजपाल चौहान और उनके बेटे ने बांटीं बाइकें मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से राजपाल चौहान और उनके बेटे अमित चौहान भाजपा से टिकट पाने की रेस में शामिल हैं। राजपाल चौहान भाजपा के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वह दो बार ठाकुरद्वारा सीट से भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं, लेकिन दोनों बार राजपाल चौहान को हार का सामना करना पड़ा था। अब उनके बेटे अमित चौहान भी ठाकुरद्वारा सीट पर सक्रिय हैं। राजपाल की कोशिश है कि पार्टी उन्हें या उनके बेटे को टिकट देकर ठाकुरद्वारा से प्रत्याशी बना दे। इस बीच दिवाली पर ठाकुरद्वारा में एक कार्यक्रम आयोजित करके राजपाल चौहान और उनके बेटे अमित चौहान ने भाजपा के चारों मंडल अध्यक्षों को एक-एक बाइक गिफ्ट की है। बाकायदा इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। विधायक बनने पर स्कार्पियो देने का वादा भी किया है। 100 बूथों का सुपरवाइजर होता है मंडल अध्यक्ष,पार्टी मांगती है राय भाजपा संगठन में मंडल अध्यक्ष का पद बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पार्टी करीब 100 बूथों पर एक मंडल अध्यक्ष नियुक्त करती है। मुरादाबाद जिले में 16 मंडल अध्यक्ष हैं। महानगर और देहात सीट को छोड़कर बाकी 4 विधानसभा सीटें इसी में आती हैं। यानी कि हर विधानसभा सीट पर 4 मंडल अध्यक्ष हैं। एक भाजपा नेता कहते हैं- पार्टी 100 बूथों पर मंडल अध्यक्ष को इंचार्ज की तरह देखती है। किसी भी चुनाव में प्रत्याशी का चयन करते समय मंडल अध्यक्षों से औपचारिक रूप से पूछा जाता है कि, कौन प्रत्याशी अधिक मजबूत है और कौन जिताऊ हो सकता है। विधानसभा सीट के चारों मंडल अध्यक्ष एक राय से या बहुमत से जिसका नाम आगे बढ़ाते हैं, उसका नाम संभावित प्रत्याशियों के पैनल में आगे बढ़ा दिया जाता है। इतना ही नहीं भाजपा की ओर से होने वाले सभी प्रोग्राम्स का क्रियान्वयन भी फील्ड में यही मंडल अध्यक्ष कराते हैं। उपहार लेने वाले मंडल अध्यक्ष फेयर नहीं रहेंगे, तुरंत हटा देना चाहिए भाजपा नेता के इस उपहार और उनके स्कार्पियो गिफ्ट के वादे से पार्टी के अंदर ‘बवंडर’ मचा है। एक भाजपा नेता कहते हैं- उपहार लेकर राय देना, पैसे लेकर पद बांटने जैसा ही है। सबसे पहले तो ऐसे मंडल अध्यक्षों को बर्खास्त कर देना चाहिए, जिन्होंने चुनाव के ऐन मौके पर टिकट के दावेदार से महंगे उपहार लिए हैं। भाजपा नेता कहते हैं- टिकट के दावेदार को भी यह बताना चाहिए कि उसने ऐन चुनाव के मौके पर पार्टी पदाधिकारियों को महंगे तोहफे क्यों दिए? यदि त्योहार पर तोहफे देने का मामला है तो इस नेता को बताना चाहिए कि इसके पिछले सालों में गुजरी दीपावली पर उसने ऐसे ही उपहार कार्यकर्ताओं को क्यों नहीं दिए। जाहिर है महंगे उपहारों के जरिए उन लोगों को प्रभावित किया जा रहा है, जिनसे पार्टी संगठन प्रत्याशी के बारे में उनकी राय मांगेगा। गिफ्ट पर्सनल मैटर, मैंने कहा है प्रभावित न हों भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने इस मुद्दे पर कहा कि, दीपावली पर कार्यकर्ताओं को गिफ्ट देना पर्सनल मामला है। इससे पार्टी का कोई संबंध नहीं है। आकाश पाल बोले- मुझे इस बारे में पता चला तो मैंने चारों मंडल अध्यक्षों को फोन करके कहा है कि पार्टी की गरिमा बनाकर रखें और पार्टी का कार्य समय इन गिफ्टों का प्रभाव उनके कार्य या राय पर नहीं पड़ना चाहिए। मंडल अध्यक्षों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए गिफ्ट की बाइकें भाजपा नेता राजपाल चौहान का इस बारे में कहना है कि, उन्होंने मंडल अध्यक्षों की कार्यक्षमता को बढ़ाने की मंशा से उन्हें बाइकें गिफ्ट की हैं। राजपाल चौहान बोले- मंडल अध्यक्ष भाजपा की सबसे मजबूत और अहम कड़ी है। ये फील्ड में सबसे अधिक परिश्रम करते हैं। इनके पास साधन नहीं होते फिर भी दिन रात पार्टी के लिए काम करते हैं। हमने यही सोचकर इन्हें बाइक दी हैं ताकि साधन होने पर ये और भी बेहतर काम कर सकें। जहां तक चुनाव के मौके पर बाइक गिफ्ट करने का सवाल है तो वो इसलिए किया गया है क्योंकि मंडल अध्यक्षों को सबसे अधिक कार्य तो चुनाव में ही करना पड़ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सपा की नई टीम के लिए दौड़ तेज:संगठन में पद पाने के लिए दावेदार लगा रहे हाईकमान का चक्कर
    Next Article
    भैया दूज पर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर चेकिंग:कासगंज में डॉग स्क्वॉड ने भी की जांच, पुलिस ने किया जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment