Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज मंडल में रेलवे अधिकारियों ने लिया सेवा संकल्प:2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर दिया जोर

    13 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल कार्यालय में सोमवार को "सेवा संकल्प प्रस्ताव" पर एक विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने की। संगोष्ठी का उद्देश्य 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करना था। यह संकल्प केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 24 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री कार्यालय 'सेवा तीर्थ' में आयोजित पहली ऐतिहासिक बैठक में पारित किया गया था। रेल मंत्रालय और कैबिनेट सचिवालय के निर्देशों के बाद प्रयागराज मंडल के संकल्प सभागार में इसका वाचन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता ने "सेवा संकल्प प्रस्ताव" का पाठ किया। प्रस्ताव में 'नागरिक देवो भव' की भावना के तहत नागरिक-केंद्रित शासन पर विशेष बल दिया गया। इसमें कहा गया कि प्रत्येक निर्णय 140 करोड़ देशवासियों के प्रति सेवा-भाव से प्रेरित होना चाहिए। संकल्प में अंत्योदय की अवधारणा को दोहराते हुए पारदर्शी और उत्तरदायी शासन के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई गई। साथ ही, वर्ष 2047 तक भारत को समृद्ध, समर्थ और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लक्ष्य 'विकसित भारत 2047' पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने आधुनिक कार्य-संस्कृति अपनाने पर भी चर्चा की। उन्होंने जड़ता की जगह गतिशीलता और संदेह की जगह समाधान आधारित कार्यप्रणाली विकसित करने पर बल दिया। संकल्प के वाचन के बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने इसे अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप लागू करने के तौर-तरीकों पर विचार साझा किए। शाखा अधिकारियों ने कहा कि मंडल की कार्य-संस्कृति कर्तव्य, सेवा और समर्पण की भावना से संचालित होगी, जिससे 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' की गति और तेज की जा सके। इस कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोको पायलट को पत्नी ने बाल पकड़कर पीटा, VIDEO:गोंडा में सास को भी थप्पड़ मारे; फेसबुक पर दोस्ती के बाद की थी लव मैरिज
    Next Article
    भदोही में 86 वाहनों पर छापेमारी:ड्रंक एंड ड्राइव सहित 72 बाइक और 14 चार पहिया वाहनों का चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment