Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज MNNIT में आदिवासी प्रोफेसर का प्रमोशन रोका:आइसा ने लगाया भेदभाव का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन

    1 hour ago

    2

    0

    प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वेंकटेश का प्रमोशन रोके जाने के विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। आइसा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आदिवासी समुदाय से जुड़े डॉ. वेंकटेश के साथ संस्थान में जातिगत भेदभाव किया जा रहा है। आंध्र प्रदेश के मूल निवासी डॉ. वेंकटेश लंबे समय से एमएनएनआईटी में अध्यापन कर रहे हैं। संगठन के अनुसार, डॉ. वेंकटेश को पहले भी बेबुनियाद आरोपों के आधार पर निलंबित किया गया था। हालांकि, उस समय हुए व्यापक विरोध के बाद संस्थान प्रशासन को निलंबन आदेश वापस लेना पड़ा था। अब एक बार फिर उनके प्रमोशन को रोक दिया गया है, जबकि उनके साथ कार्यरत अन्य शिक्षकों के प्रमोशन के परिणाम जारी हो चुके हैं। आइसा ने इसे जातिगत उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का मामला बताया है। डॉ. वेंकटेश ने आइसा को पत्र लिखकर अपनी समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद संगठन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की। ज्ञापन में डॉ. वेंकटेश का प्रमोशन तत्काल बहाल करने और उनके साथ हो रहे कथित भेदभाव पर रोक लगाने की मांग की गई है। प्रदर्शन के दौरान आइसा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि एमएनएनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में वंचित वर्गों का प्रतिनिधित्व पहले से ही कम है। ऐसे में उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और डॉ. वेंकटेश को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में साक्षी, आर्यन, सुनील मौर्य, राधा, अनिरुद्ध, प्यारेलाल, विकास स्वरूप और आनंद मालवीय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में कल घंटों रहेगी बिजली कटौती:चार घंटे तक शटडाउन रहेगा, कई इलाके होंगे प्रभावित; जानिए कहां दिक्कत
    Next Article
    नेपाल में तीर्थयात्रियों की जीप खाई में गिरी:मासूम समेत 2 की मौत, 7 की हालत गंभीर; महराजगंज के भारतीय तीर्थयात्री स्वर्गद्वारी जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment