Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज पुलिस लाइन में गोली लगने से सिपाही की मौत:सुसाइड की आशंका, पुलिस अफसर बोले- गलती से गोली चली; वाराणसी के रहने वाले थे

    13 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज पुलिस लाइन में बुधवार दोपहर 2011 बैच के हेड कॉन्स्टेबल अजय मौर्या की गोली लगने से मौत हो गई। वह न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा में तैनात थे और पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में परिवार के साथ रहते थे। सूचना मिलते ही एडिशनल सीपी (एलओ) समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अजय को SRN अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अजय मौर्या मूल रूप से वाराणसी के चोलापुर के रहने वाले थे। एसीपी विवेक यादव ने बताया कि सरकारी शस्त्र से अचानक दुर्घटना के तहत गोली चली है। 2 तस्वीरें देखिए- अब पढ़िए पूरा मामला प्रयागराज पुलिस लाइन में तैनात 2011 बैच के हेड कॉन्स्टेबल अजय कुमार मौर्य की बुधवार दोपहर सरकारी क्वार्टर में गोली लगने से मौत हो गई। गोली उनकी गर्दन के दाहिने हिस्से में लगी, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सरकारी असलहे से अचानक गोली चलने का हादसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना को लेकर आत्महत्या और घरेलू विवाद जैसी चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पत्नी ने बताया कैसे हुई घटना पुलिस पूछताछ में अजय कुमार मौर्य की पत्नी ने बताया- वह रोज की तरह बुधवार को ड्यूटी पर गए थे। दोपहर में घर लौटने के बाद वह अपना सरकारी शस्त्र रख रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो उनकी गर्दन में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी पहुंचे, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित घटना की सूचना मिलते ही आरआई विनोद कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। कर्नलगंज पुलिस भी तुरंत पहुंच गई। आनन-फानन में एंबुलेंस से अजय कुमार मौर्य को एसआरएन अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीसीपी बोले- प्रथम दृष्टया दुर्घटना घटना की जानकारी मिलने पर डीसीपी सिटी सागर जैन और एसीपी कर्नलगंज ने मौके का निरीक्षण किया। डीसीपी सिटी सागर जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। सरकारी असलहे से अचानक गोली चलने की बात सामने आई है। हालांकि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हालांकि पुलिस इसे हादसा मानकर जांच आगे बढ़ा रही है, लेकिन घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं। स्थानीय स्तर पर एक चर्चा यह भी है कि दोपहर में घर लौटने के बाद अजय कुमार मौर्य का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। इसके कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग पत्नी की चीख सुनकर पहुंचे तो अजय लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे। फिलहाल पुलिस ने इन चर्चाओं की पुष्टि नहीं की है और जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा में थी तैनाती अजय कुमार मौर्य मूल रूप से वाराणसी के चोलापुर के रहने वाले थे। वर्ष 2011 में वह सिपाही के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। बाद में प्रोन्नत होकर हेड कॉन्स्टेबल बने। वर्तमान में उनकी तैनाती प्रयागराज पुलिस लाइन में थी और वह एक न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे। उनकी अचानक मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए- पति को मारकर नीले-ड्रम में भरने वाली मुस्कान को फांसी: प्रेमी साहिल को भी सजा-ए-मौत; मेरठ कोर्ट में बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली मुस्कान को फांसी की सजा सुनाई गई। उसके प्रेमी साहिल को भी कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। सजा सुनाते हुए जज ने कहा- यह नृशंस हत्याकांड है, माफी स्वीकार नहीं होगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ की मॉडल श्रद्धा की स्कॉर्पियो नेपाल बॉर्डर पर मिली:कारोबारी शिवा के साथ की चैट सामने आई; लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा
    Next Article
    यूपी में रिटायर्ड प्रमुख सचिव गिरफ्तार:पशुधन विभाग में भर्ती घोटाले पर एक्शन, 2014 में सपा सरकार में हुई थी भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment