Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में रिटायर्ड प्रमुख सचिव गिरफ्तार:पशुधन विभाग में भर्ती घोटाले पर एक्शन, 2014 में सपा सरकार में हुई थी भर्ती

    18 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में रिटायर्ड IAS अधिकारी योगेश कुमार को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह ईओडब्लयू ने उन्हें गोमती नगर स्थित घर से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 12 साले पुराने पशुधन विभाग भर्ती घोटाले में की गई है। 2014 में सपा सरकार के दौरान पशुधन विभाग में 1198 पशुधन प्रसार अधिकारी पदों पर भर्ती हुई थी। उस वक्त योगेश कुमार विभाग में प्रमुख सचिव थे। इसके बाद वे रिटायर हो गए। भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। जांच में पता चला कि भर्ती में OMR शीट की जांच एक ही जगह कराई गई, जिससे नंबरों में हेरफेर किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक, योगेश कुमार ने गलत तरीके से भर्ती के लिए नियमों में फेरबदल किया। उन्होंने मंडल यानी कमिश्नर को मिलने वाले अधिकार को खत्म कर दिया। डीजी EOW जय नारायण सिंह ने कहा- पशुधन भर्ती घोटाले में योगेश कुमार के खिलाफ सबूत मिले हैं। वह जांच में दोषी पाए गए हैं। इसलिए, उनकी गिरफ्तारी की गई। योगेश कुमार की गिरफ्तारी यूपी में ब्यूरोक्रेट्स में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरफ्तारी है। इससे पहले 2007 यानी 19 साल पहले मायावती सरकार में मुख्य सचिव रह चुके अखंड प्रताप सिंह को सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया था। 2023 में उनका निधन हो गया था। भर्ती घोटाले का पूरा मामला समझिए- भर्ती परीक्षा में कैसे हुई धांधली? 2016 में मंत्री पद से हटाए गए थे राजकिशोर सिंह राजकिशोर सिंह भर्ती के समय पशुपालन मंत्री थे। 2016 में मंत्री पद से हटा दिए गए थे। 8 साल तक साइडलाइन रहने के बाद 2024 में भाजपा में शामिल हो गए थे। राजकिशोर सिंह बस्ती से 6 बार विधानसभा और 3 बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इस मामले में तत्कालीन मंत्री पर कार्रवाई के लिए शासन से अभियोजन स्वीकृति मांगी गई थी। हालांकि, यह स्वीकृति नहीं मिली। यहां बता दें कि ईओडब्ल्यू को किसी भी कार्रवाई के लिए शासन से अनुमति लेनी पड़ती है। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए…. 'मुस्लिम औरतों को 72 मर्द मिलेंगे' बयान पर विवाद:हुदा मौलाना पर भड़कीं, कहा- तुम बीवी-बेटियों को परेशान करते होग सहारनपुर में यूट्यूबर हुदा जरीवाला देवबंदी उलेमा पर भड़क गई हैं। उन्होंने कहा- आपको शर्म नहीं आती, एक मुस्लिम होकर अपनी मुस्लिम बहन को बदनाम कर रहे हैं। शर्म करो। यकीनन आप अपनी बीवी, बहन और बेटियों को परेशान करते होंगे। तुम्हारे जैसे मर्द इस्लाम पर कलंक हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज पुलिस लाइन में गोली लगने से सिपाही की मौत:सुसाइड की आशंका, पुलिस अफसर बोले- गलती से गोली चली; वाराणसी के रहने वाले थे
    Next Article
    ममता चौधरी विवाद के बाद दिल्ली तलब हुए अजय राय:राहुल गांधी करेंगे बात, कौन अध्यक्ष’ से शुरू हुआ था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment