Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज पुलिस में बड़ा फेरबदल:IPS सागर जैन बने DCP City तो मनीष शांडिल्य को क्राइम की कमान

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज शहर की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने बृहस्पतिवार को पुलिस महकमे में अहम बदलाव किया। उन्होंने 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी सागर जैन को डीसीपी सिटी की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, अब तक डीसीपी सिटी का दायित्व संभाल रहे मनीष कुमार शांडिल्य को डीसीपी क्राइम बनाया गया है। दोनों अधिकारियों की जिम्मेदारियों में यह बदलाव तत्काल प्रभाव से किया गया है। सागर जैन अभी तक डीसीपी क्राइम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें शहर की कानून व्यवस्था की कमान दी गई है। शहर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग, अपराध की रोकथाम, कानून व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की निगरानी उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में होगी। अप्रैल में हुई थी प्रयागराज में तैनाती सागर जैन 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से होशंगाबाद, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। अप्रैल 2026 में उनकी तैनाती प्रयागराज में हुई थी। प्रयागराज आने के बाद उन्हें डीसीपी क्राइम की जिम्मेदारी दी गई थी। करीब चार महीने तक उन्होंने इस पद पर रहते हुए जिले में अपराध से जुड़े मामलों और पुलिस की कार्रवाई की निगरानी की। प्रयागराज से पहले सागर जैन सहारनपुर, मुरादाबाद और वाराणसी में भी तैनात रह चुके हैं। अलग-अलग जिलों में पुलिसिंग का अनुभव रखने वाले सागर जैन को अब प्रयागराज शहर की कानून व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीसीपी सिटी रहे मनीष शांडिल्य अब संभालेंगे क्राइम वहीं, अब तक डीसीपी सिटी की जिम्मेदारी संभाल रहे मनीष कुमार शांडिल्य को डीसीपी क्राइम बनाया गया है। शहर की कानून व्यवस्था की निगरानी के बाद अब उनके जिम्मे अपराध नियंत्रण और गंभीर आपराधिक मामलों की मॉनिटरिंग होगी।डीसीपी साइबर क्राइम की भी जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी। कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर जोर पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया की ओर से अधिकारियों की जिम्मेदारियों में किया गया यह बदलाव कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। डीसीपी सिटी के तौर पर सागर जैन का फोकस शहर की कानून व्यवस्था, पुलिस की मौजूदगी, अपराध की रोकथाम और थाना स्तर की पुलिसिंग को प्रभावी बनाने पर रहेगा। वहीं डीसीपी क्राइम के रूप में मनीष शांडिल्य गंभीर अपराधों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निगरानी करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज की राजकीय आईटीआई नैनी के प्रधानाचार्य निलंबित:सामूहिक नकल कराते एसटीएफ ने पकड़ा था
    Next Article
    अयोध्या के रामलला सदन में पवित्रोत्सव शुरू:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान का अभिषेक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment