Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज PDA की योजनाओं में ई-नीलामी शुरू:पुराने आवंटियों को ब्याज सहित मिलेगा रिफंड, 22 जून तक पंजीकरण

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने शहर की प्रमुख आवासीय योजनाओं में ग्रुप हाउसिंग और व्यावसायिक भूखंडों की ई-नीलामी शुरू की है। इसके साथ ही, प्राधिकरण ने उन पुराने आवंटियों को बड़ी राहत दी है, जिन्हें विभिन्न कारणों से अब तक संपत्ति की रजिस्ट्री या कब्जा नहीं मिल पाया था। ऐसे आवंटी अपनी जमा राशि ब्याज सहित वापस प्राप्त कर सकते हैं। यह ई-नीलामी परिमल आवास योजना, नैनी आवास योजना और कालिन्दीपुरम् आवास योजना के तहत की जा रही है। इन भूखंडों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 मई 2026 से शुरू हो चुका है और इसकी अंतिम तिथि 22 जून 2026 निर्धारित की गई है। प्राधिकरण के जनसंपर्क प्रभारी के अनुसार, इस योजना में स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों से भी भारी रुचि देखी जा रही है। आवंटन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ई-नीलामी के माध्यम से होगी। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि जिन पुराने आवंटियों को उनकी संपत्ति की रजिस्ट्री या कब्जा नहीं मिल सका है, वे इस राहत योजना का लाभ उठा सकते हैं। यह कदम उन आवंटियों की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से उठाया गया है, जिनकी धनराशि लंबे समय से प्राधिकरण के पास जमा थी। ऐसे आवंटियों के पास दो विकल्प उपलब्ध हैं। वे या तो अपनी जमा धनराशि को निर्धारित ब्याज सहित वापस ले सकते हैं, या फिर प्राधिकरण की किसी नई योजना में संपत्ति आवंटन के लिए आवेदन कर सकते हैं। नई योजना में संपत्ति आवंटित होने पर उनकी पुरानी जमा राशि को ब्याज सहित समायोजित कर दिया जाएगा। इस सुविधा के तहत बड़ी संख्या में आवंटियों ने रिफंड के लिए आवेदन किया है। प्राधिकरण प्राथमिकता के आधार पर इन आवेदकों को उनकी जमा राशि ब्याज सहित वापस लौटा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीला ड्रम केस में शुरू हुई फाइनल बहस:सरकारी वकील ने पढ़ी FIR, 22 गवाहों के बयानों में मुस्कान-साहिल ने ही किया सौरभ का मर्डर
    Next Article
    नौचंदी मेले के मुख्य गेट पर आग का VIDEO:गांधी आश्रम चौराहे के प्रवेश द्वार से उठीं लपटें, रात की बताई जा रही घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment