Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रियंका-गांधी के जन्मदिन पर एनएसयूआई ने छात्राओं को बांटे मिर्च-स्प्रे:केक काटकर मनाया जश्न, स्प्रे के इस्तेमाल का तरीका बताया

    3 hours ago

    1

    0

    नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) ने सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन अनूठे तरीके से मनाया। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के गेट नंबर दो पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने छात्राओं के काली मिर्च का स्प्रे दिया। इसके बाद केक काटकर जश्न मनाया। महिलाओं को सुरक्षित बनाने का संकल्प कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए एनएसयूआई नेता सौरभ सौजन्य ने कहा कि प्रियंका गांधी का संघर्ष, साहस और संवेदनशील नेतृत्व देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा है। उनके जन्मदिन को शक्ति दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य केवल शुभकामनाएं देना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने का संकल्प दोहराना है। आज जब महिलाओं की सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा है, ऐसे में आत्मरक्षा के साधन और जागरूकता बेहद आवश्यक हैं। छात्राओं को मिर्च का स्प्रे वितरित कर यह संदेश दिया गया कि महिलाएं कमजोर नहीं हैं, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के लिए सक्षम बनाया जाना चाहिए। इस्तेमाल का तरीका बताया मिर्च का स्प्रे वितरित करने के बाद छात्राओं को उसके उपयोग के बारे में बताया गया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यदि आपको कोई मनचला या कोई अन्य परेशान करता है तो आप स्वयं की आंख को बंद करके सामने वाले पर इसका स्प्रे कर देंगी तो उसकी आंखे तत्काल बंद हो जाएंगी। साथ ही आप सुरक्षित रहेंगी, इसके अलावा परेशान करने वाले को पुलिस को सौंप सकेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में तेज रफ्तार का कहर:सड़क किनारे सोते चार लोगों को रौंदा, एक किशोर की मौत 3 गंभीर रूप से घायल
    Next Article
    गाजियाबाद में युवती की हत्या के मामले में दोस्त गिरफ्तार:होटल में दोनों के बीच हुआ था झगड़ा, शव पर मिले थे चोट के निशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment