Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Parliament Budget Session | HD Deve Gowda ने सरकार को दिखाया आईना, कहा- विकास के साथ युवाओं को चाहिए Jobs

    3 hours from now

    1

    0

    पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एच डी देवेगौड़ा ने बुधवार को राज्यसभा में आम बजट 2026-27 पर चर्चा के दौरान सरकार को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश की प्रगति को समावेशी बनाने के लिए नीतियों के केंद्र में रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। देवेगौड़ा ने कहा कि भारत वर्तमान में एक अत्यंत महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है। उन्होंने उल्लेख किया कि देश अब मध्यम आय वाले राष्ट्र से उच्च मध्यम आय वाला देश बनने के कगार पर है। उनके अनुसार, वर्तमान के सरकारी उपाय ही यह तय करेंगे कि विकास कुछ वर्गों तक सीमित रहेगा या यह वास्तव में 'सबका साथ सबका विकास' बन पाएगा।इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: Galwan में क्या हुआ था? क्या भारत ने जमीन खोई? Sector Commander रहे Brig. Sourabh Singh Shekhawat ने दी बड़ी जानकारी देवेगौड़ा ने कहा कि उन्होंने भारत की विकास यात्रा के विभिन्न चेहरे देखे हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट एक ऐसे महत्वपूर्ण समय में आया है, जब भारत एक मध्यम आय वाले राष्ट्र से उच्च मध्यम आय वाला देश बनने के कगार पर है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे उपाय यह तय करेंगे कि विकास सीमित रहेगा अथवा यह वास्तव में सबका साथ सबका विकास बन पाएगा।’’ उन्होंने बजट के सकारात्मक पक्षों की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें विनिर्माण क्षेत्र, मध्यम एवं लघु उद्योग क्षेत्र (एमएसएमई), आधारभूत क्षेत्र, निर्यात प्रतिस्पर्धा पर जोर दिया गया है, जो आवश्यक भी है और समय की मांग भी है।इसे भी पढ़ें: टॉयलेट सीट के पीले दाग से हैं परेशान? ये Kitchen Hacks मिनटों में देंगे Super Clean Result देवेगौड़ा ने कहा कि कारोबार की सुगमता पर लगातार जोर दिए जाने, प्रक्रियाओं को सरल तथा स्वचालित बनाने के उपाय स्वागत योग्य हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी आधुनिक अर्थव्यवस्था तब तक विकास नहीं कर सकती जब तक कि उद्यमी वर्ग नियमों के पालन को लेकर डर में जीता रहे। जनता दल (एस) प्रमुख ने सरकार को सुझाव दिया कि अकेले विकास से काम नहीं चलेगा, नीति पर विचार करते समय रोजगार को केंद्र में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल निवेश से ही संतुष्ट होकर नहीं बैठ जाना चाहिए बल्कि इस बात पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि देश के युवाओं के लिए गरिमापूर्ण रोजगार सृजित हो सकें, विशेषकर छोटे शहरों एवं ग्रामीण भारत में। उन्होंने कहा कि कराधान को सरल बनाया जाना स्वागत योग्य है किंतु कर नियमों का अनुपालन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ईमानदार करदाताओं को सुरक्षित महसूस करना चाहिए, चिंतित नहीं। उन्होंने नारियल उगाने वाले किसानों और मछुआरों के कल्याण के लिए सरकार से उपाय करने का अनुरोध किया। उन्होंने मेंगलूर, चेन्नई एवं विशाखापट्टनम बंदरगाहों को आपस में जोड़ने के लिए औद्योगिक गलियारा बनाने का भी सुझाव दिया। देवगौड़ा ने कहा कि ‘सबका साथ सबका विकास’ का मतलब यह भी है कि लोगों की आलोचनाओं को सुना जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लिफ्ट में लगे CCTV कैमरे खोलेंगे गहरे राज, गाजियाबाद में तीन बच्चियों की मौत में अबतक का बड़ा खुलासा
    Next Article
    Shaurya Path: Galwan में क्या हुआ था? क्या भारत ने जमीन खोई? Sector Commander रहे Brig. Sourabh Singh Shekhawat ने दी बड़ी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment