Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पोस्ट मास्टर व तीन डाककर्मियों के खिलाफ मुकदमे के आदेश:कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर से कहा- 16 मार्च को पेश करें, NBW जारी

    3 hours ago

    1

    0

    कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करना मुख्य पोस्ट मास्टर व डाककर्मियों को महंगा पड़ गया। सीजेएम सूरज मिश्रा ने मुख्य पोस्ट मास्टर व तीन डाककर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने चारों के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया। कोर्ट ने पुलिस कमिश्रर को 16 मार्च को पेश करने के निर्देश भी दिए हैं। परमट के गणेश घाट की रहने वाली गायत्री तिवारी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि उसने बेटी तरुषी तिवारी के नाम पर ग्वालटोली के डाकघर से किसान विकास पत्र खरीदे थे, जो पति चोरी कर ले गया। गायत्री डाकघर के बाबू अजय से मिली तो उसने रुपये दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में वह मुकर गया। आरोप है कि इस दौरान अजय ने उससे बदतमीजी की। जब वह बड़ा चौराहा स्थित प्रधान डाकघर पहुंची और लिपिक महेश व आनंद वर्मा को अपनी बात बताई तो इन लोगों ने भी रुपए देने से इनकार करते हुए गाली-गलौज की। इस पर गायत्री ने तीनों डाककर्मियों व सूटरगंज निवासी नरेंद्र कुमार तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कोर्ट से मांग की। कोर्ट ने डाककर्मियों से रिपोर्ट मांगी तो रिपोर्ट नहीं दी गई। इस पर इनके वरिष्ठ अधिकारी मुख्य पोस्ट मास्टर को नोटिस जारी कर 6 मार्च तक जवाब देने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया। कोर्ट में आई कोतवाली पुलिस की रिपोर्ट में बताया गया कि डाककर्मियों ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया था। इस पर कोर्ट ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ एनबीडब्ल्यू जारी कर किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में शुरू हुई तीरंदाजी अकादमी:ओलंपियन राहुल बनर्जी बोले—अनुशासन और निरंतर अभ्यास से मिलती है सफलता
    Next Article
    हवाई अड्डे के आसपास कचरा और अवैध-गतिविधियों से बढ़ा खतरा:श्रावस्ती में एयरपोर्ट प्रशासन ने विमानन सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment