Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेशाब का विरोध करने पर युवक की हत्या:प्रयागराज में वारदात के बाद आरोपी सिपाही भागा, चापड़ से किए वार

    8 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में शादी समारोह में युवक की हत्या कर दी गई। वजह यह थी कि उसने खाली प्लॉट में पेशाब करने का विरोध किया। आरोप है कि इस पर सिपाही भड़क गया। फिर उसने साथियों के साथ चापड़ और तंदूर बनाने वाली लोहे की सरिया से हमला कर दिया। युवक पर 6-7 वार किए गए। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। कुछ ही मिनटों में उसकी जान चली गई। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। गेस्ट हाउस में तोड़-फोड़ की। शव सड़क पर रखकर बैठ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और भीड़ को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। हालांकि, बाद में अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। मुख्य आरोपी सिपाही का नाम सुनील कनौजिया है। उसकी ताऊ की बेटी की शादी थी। मृतक की पहचान राजेश निषाद के रूप में हुई। घटनास्थल से 100 मीटर दूर ही उसका घर है। मामले में पुलिस ने सुनील कनौजिया और अन्य 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरी घटना गुरुवार रात नैनी थाना क्षेत्र के कुशवाहा गेस्ट हाउस के सामने हुई। जानिए पूरा मामला… मड़ौका के रहने वाले ननकऊ की बेटी की शादी गुरुवार को थी। बारात कुशवाहा गेस्ट हाउस में आई थी। देर रात 12 बजे बाराती खाना-पीना और नाच-गाना कर रहे थे। इसी दौरान कुछ बाराती पास में रहने वाले राजेश निषाद के खाली पड़े प्लॉट में पेशाब करने चले गए। उसी प्लॉट में राजेश की गाड़ी खड़ी थी। राजेश ने गाड़ी के पास पेशाब करने का विरोध किया। इस पर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि बात बढ़ने पर गाली-गलौज और फिर मारपीट होने लगी। इसी बीच ननकऊ का भतीजा सुनील कनौजिया भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि सुनील ने गेस्ट हाउस में तंदूर पर रखी लोहे की सरिया उठा ली। उसी सरिये से राजेश के चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद चापड़ से भी हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल राजेश खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हत्या के बाद गेस्ट हाउस में बवाल राजेश की मौत की खबर फैलते ही गेस्ट हाउस में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित परिजनों ने हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर एसीपी करछना सुनील सिंह भारी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने पहले भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया, फिर शव को कब्जे में लेने की कोशिश की। मगर परिजनों ने शव को हाथ नहीं लगाने दिया। उनका कहना था कि पहले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी हो, तभी शव उठाया जाएगा। पुलिस ने गेस्ट हाउस से 12 बारातियों को हिरासत में लिया। साथ ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद भीड़ शांत हुई। 100 मीटर की दूरी पर था मकान नैनी इंस्पेक्टर ब्रज किशोर गौतम ने बताया कि जिस कुशवाहा गेस्ट हाउस में बारात आई थी, वहां से 100 मीटर की दूरी पर राजेश का मकान है। उसके पास ही खाली प्लॉट है। इस प्लॉट में राजेश के माता-पिता की समाधि बनी हुई है और वहीं राजेश की गाड़ी खड़ी रहती है। बाराती इसी प्लॉट में टॉयलेट कर रहे थे। राजेश ने इसका विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। मारपीट में राजेश की मौत हो गई। परिजनों ने तहरीर दी है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। ----------------- यह खबर भी पढ़ें- यूपी में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स से होंगी भर्तियां:426 करोड़ बजट बढ़ा; 16 हजार सैलरी मिलेगी; जानिए और क्या फायदे होंगे यूपी की योगी सरकार ने चुनाव से पहले आउटसोर्स से 20 हजार से ज्यादा पद भरने की तैयारी कर ली है। इसके संकेत इस विभाग के बढ़ाए गए बजट से मिले हैं। सरकार ने इस बार बजट में 426 करोड़ का इजाफा करते हुए 2223.84 करोड़ रुपए जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    जब गैलीलियो पर लगा विधर्म का आरोप, कोपरनिकस सोलर सिस्टम को सही बताया था
    Next Article
    'औवेसी 15 मिनट वाले नेता':कानपुर में शाहनवाज हुसैन ने कहा- मुसलमानों को भड़काकर खुद हैदराबाद के महल में रहते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment