Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'औवेसी 15 मिनट वाले नेता':कानपुर में शाहनवाज हुसैन ने कहा- मुसलमानों को भड़काकर खुद हैदराबाद के महल में रहते हैं

    9 hours ago

    1

    0

    BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- औवेसी भड़काऊ भाईजान हैं। मुसलमानों को भड़का कर खुद हैदराबाद के महल में रहते हैं। गरीब मुसलमानों को टकराव के रास्ते पर लाकर तनाव पैदा करते हैं। वो 15 मिनट वाले नेता हैं। जो समझदार लोग हैं, वो उनके झांसे में नहीं आते हैं। गुरुवार को कानपुर पहुंचे शाहनवाज हुसैन ने कहा- विदेशी ताकतों के इशारे पर राहुल गांधी देश को बदनाम कर रहें है। राहुल गांधी ने देश को गुमराह करने का काम किया शाहनवाज हुसैन बीजेपी नेता सलीम अहमद के जाजमऊ स्थित निवास पर एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उनके साथ लखनऊ से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी पहुंचे। शाहनवाज हुसैन ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पार्टी में और और मुसलमानों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा- देश में जिस तरह से राहुल गांधी विपक्ष की भूमिका में हैं। ऐसा लगता है जैसे कि 99 सीट जीतकर उनका सत्ता पर अधिकार हो गया। राहुल ने देश को गुमराह करने का काम किया। अमेरिका से डील हुई तो कह दिया देश बेच दिया। राहुल गांधी को व्यवहार बदलने की जरूरत विदेशी ताकतों के इशारों पर राहुल गांधी देश को बदनाम कर रहें है। नरेन्द्र मोदी ने सौगंध ली है कि देश नहीं बिकने दूंगा। राहुल गांधी अपना व्यवहार बदलें। विपक्ष के नेता की कुछ मर्यादा भी होती है। हमारे अटल जी, आडवाणी जी, सुषमा स्वराज जी नेता रहीं। उन्होंने विपक्ष के नेता के तौर पर मर्यादा स्थापित की थी। SIR बिहार में सबसे पहले हुआ। कोई दिक्कत नहीं आई। लेकिन अब जिस तरह से विपक्ष कर रहा है वो गलत है। SIR चुनाव आयोग करा रहा है। अब ममता बनर्जी को लग रहा है कि वो चुनाव हार जाएंगी तो इस पर विरोध हो रहा है। ---------------- ये खबर भी पढ़ें…. कानपुर लेम्बोर्गिनी कांड-अरबपति का बेटा 7 घंटे में छूटा:रिमांड की वजह नहीं बता पाई पुलिस, घटना के 4 दिन बाद गिरफ्तार किया था कानपुर में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने वाले अरबपति कारोबारी का बेटा 7 घंटे में ही रिहा हो गया। आरोपी के वकील अनंत शर्मा ने बताया- पुलिस ने कोर्ट में 14 दिन की रिमांड मांगी थी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेशाब का विरोध करने पर युवक की हत्या:प्रयागराज में वारदात के बाद आरोपी सिपाही भागा, चापड़ से किए वार
    Next Article
    सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कानपुर में:जिलाध्यक्ष फजल महमूद के बेटे-बहू को देंगे आशीर्वाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment