Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर मेरठ में जश्न:अबीर गुलाल उड़ाने के साथ जमकर की आतिशबाजी, सांसद अरुण गोविल को झालमुड़ी भी खिलाई

    1 hour ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद मेरठ में जमकर जश्न मनाया गया। भाजपा महानगर इकाई की ओर से बेगमपुल स्थित भारत माता चौक पर कार्यकर्ता इक्कठा हुए और जीत की खुशी मनाई । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। लड्डू बांटे गए, झालमुड़ी का स्वाद लिया गया और आतिशबाजी के साथ माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया गया। गुलाल और अबीर उड़ाकर जीत का रंग भी जमकर बिखेरा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर डांस कर खुशी जाहिर की। सांसद अरुण गोविल ने कहा की ये सुशासन की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी और ग्रह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने जा रही है। ये जनता की जीत है। वहीं राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने कहा की पश्चिम बंगाल में योगी मॉडल लागू होगा। गुंडाराज खत्म होगा और टीएमसी के माफिया जेल में जाएंगे या प्रदेश छोड़ेंगे। एमएलसी अश्वनी त्यागी ने कहना है की जिस तरह पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत हुई है। ये जीत पश्चिम बंगाल की जीत है। जो जनता ममता दीदी से त्रस्त हो चुकी थी उसने परिवर्तन का परचम लहराया है। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि बंगाल का जनादेश सबसे बड़ा संदेश लेकर आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां लंबे समय से अराजक और दबाव वाली राजनीति चल रही थी, जिसमें संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं किया जा रहा था। उन्होंने इसे जनता की निर्णायक जीत बताते हुए कहा कि अब प्रदेश में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने तमिलनाडु और केरल के राजनीतिक संदेशों का भी जिक्र करते हुए कहा कि देशभर में राजनीतिक परिदृश्य बदल रहा है और जनता विकास के साथ खड़ी है। जश्न में मेरठ हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ,राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ,पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ,पूर्व राजयसभा सांसद कांता कर्दम ,भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ,अरविन्द मारवाड़ी ,बीना वाधवा ,आलोक रस्तोगी ,संजय पोसवाल ,राजेश दीवान ,वीनस शर्मा ,सतीश चंद शर्मा ,विजय सोनकर ,निपुल चनदेई ,एमएलसी अश्वनी त्यागी जश्न में शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज हत्या में पति समेत 4 दोषियो को उम्रकैद:मऊ कोर्ट ने 10-10 हजार का लगाया जुर्माना, तीन साल बाद आया फैसला
    Next Article
    कलेक्ट्रेट कार्यों में तेजी लाने के निर्देश:जिलाधिकारी ने लंबित मामलों पर सख्ती बरतने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment