Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पोषक नहर से मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव:स्योहारा में 9 मार्च से लापता था, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    6 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के थाना स्योहारा क्षेत्र में पोषक नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान रामचरण (55 वर्ष) निवासी ग्राम मीरापुर, थाना स्योहारा, जनपद बिजनौर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार रामचरण 9 मार्च को सब्दलपुर पुल के पास पोषक नहर में कूद गए थे। इसके बाद से उनकी लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन कई दिनों तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया था। नहर में मिला शव, मचा हड़कंप शनिवार को नहर में शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान परिजनों ने रामचरण के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने की पंचायतनामा की कार्रवाई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मृतक के परिजन भी मौके पर मौजूद रहे और घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल से घर लौट रही BA छात्रा से मोबाइल छीना:बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े की वारदात, CCTV में कैद हुई घटना
    Next Article
    अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, ओवरलोड डंपर सीज:खनन विभाग की कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment