Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति के बाद पत्नी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम:हादसे में हुई थी घायल, 2 दिन बाद भतीजा-भतीजी की होने होने वाली शादी टली

    12 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से पति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना के बाद उनके तीन छोटे बच्चे अनाथ हो गए हैं। यह हादसा 8 फरवरी को हुआ था। थाना कांट क्षेत्र के पिपरौला अहमदपुर गांव निवासी 30 वर्षीय सुभाष वर्मा अपनी पत्नी अनीता के साथ बाइक से थाना आरसी मिशन क्षेत्र के उधौपारा में अपनी बहन की ननद की शादी में जा रहे थे। नवादा इंदेपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुभाष वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी अनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत बरेली रेफर किया गया था। हालांकि, इलाज के दौरान बीती रात अनीता ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक दंपति के तीन बच्चे हैं: 8 साल का कार्तिक, 10 साल की मुस्कान और 3 साल का हिमांशु। पति-पत्नी की मौत के बाद तीनों बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। परिजनों ने बताया कि सुभाष के भतीजे राजाबाबू की 12 फरवरी को और भतीजी रिचा देवी की शादी 14 फरवरी को होनी थी, लेकिन इस घटना के बाद दोनों शादियां टाल दी गई हैं। परिजनों ने अब इन छोटे बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी संभाली है और सरकार से उनके लिए मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चुनावी बजट से बरेली के व्यापारियों को मिली निराशा:एम्स और मेडिकल की उम्मीदें टूटीं, बीजेपी का गढ़ होने के बाद भी खाली रही झोली
    Next Article
    10 वें बजट में थारू संस्कृति संग्रहालय का जिक्र:बलरामपुर के इमलिया कोडर में, थारू विरासत को मिल रही नई पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment