Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर के दो आरोपी युवक गिरफ्तार:सुलतानपुर में मेला से दो किशोरियों को किया किडनैप, अपहरण और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

    13 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर के अखण्डनगर थाना पुलिस ने मेला देखने गईं दो नाबालिग लड़कियों को 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जिन पर लड़कियों को बहला-फुसलाकर शादी के इरादे से भगाने का आरोप है। यह घटना बिलवाई धाम मेले से संबंधित है। एक लड़की के भाई ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी बहन और उसकी सहेली को मेला दिखाने बिलवाई धाम ले गया था। मेले में घूमने के बाद उसने दोनों लड़कियों को एक अज्ञात टैक्सी में बैठा दिया और ड्राइवर को खानपुर पिलाई मोड़ तक का किराया दे दिया था। शाम करीब 5 बजे जब भाई घर पहुंचा, तो पता चला कि उसकी बहन और सहेली घर नहीं पहुंची थीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर अखण्डनगर थाना पुलिस की एक टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर अपहृत नाबालिगों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान धर्मेंद्र पुत्र रामदुलार राजभर और करन पुत्र हीरालाल राजभर के रूप में हुई है। ये दोनों जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के अक्खन सराय के निवासी हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ अखण्डनगर थाने में अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल विवेक कन्नौजिया और महिला कांस्टेबल लक्ष्मीना यादव शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति की हत्या के बाद 5KM पैदल मायके गई पत्नी:दो बच्चों को पहले ही नन्द के घर था भेजा, मुख्य आरोपी अब भी फरार
    Next Article
    नोएडा के 40 सेक्टरों में कम होंगे प्रॉपर्टी के रेट:एक्सप्रेस वे के किनारे सेक्टरों से हटेगा लोकेशन चार्ज, मेट्रो के किनारे होगा 2.5 प्रतिशत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment