Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता के सामने बेटे ने खुद को गोली मारी,मौत:मैनपुरी के कनेगी का मामला, भागवत कथा में शामिल होने आया था घर

    15 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में घिरोर थाना क्षेत्र के कनेगी गांव में बुधवार को युवक ने अपने पिता के सामने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय युवक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। अचानक उसने तमंचा निकालकर सिर में गोली मार ली। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। भागवत कथा में शामिल होने गांव आया था मृतक की पहचान 35 वर्षीय टिंकू पुत्र शिवदास के रूप में हुई है। वह पेशे से ट्रक चालक था और गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के लिए घर आया हुआ था। घटना के समय वह घर पर मौजूद था और मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत कर रहा था। पुलिस के अनुसार, फोन पर बात करते-करते टिंकू ने अचानक 315 बोर का तमंचा निकाल लिया। यह देखकर उसके पिता शिवदास उसे रोकने के लिए दौड़े, लेकिन इससे पहले ही उसने अपने सिर में गोली मार ली। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलने पर बादशाह चौकी प्रभारी सतीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। थानाध्यक्ष अनुज चौहान और सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का तमंचा और चार कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जांच जारी पुलिस के अनुसार, टिंकू चार भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह भांग पीने का आदी था। पुलिस का कहना है कि घटना के समय वह अपने भाई से फोन पर बात कर रहा था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में टीईटी परीक्षा की तैयारियां पूरी:सात केंद्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    Next Article
    जौनपुर में भाजपा ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन:डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर 'संस्मरण पखवाड़ा' का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment