Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति को सीने से प्राइवेट पार्ट तक एक फीट काटा:पत्नी ने आंतें निकालकर बोरी में भरीं; आधा लीवर और किडनी गायब; यूपी का रहने वाला था

    10 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। पति यूपी के सीतापुर का रहने वाला था। पत्नी ने धारदार हथियार से पति के सीने से लेकर प्राइवेट पार्ट तक एक फीट से ज्यादा लंबा कट लगाया। आंतें निकालकर प्लास्टिक की बोरी में भरकर रख दीं। पत्नी जब वारदात को अंजाम दे रही थी, तभी मकान मालिक आ गया। उसे देखकर पत्नी छत से कूद गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि पति के शरीर में करीब आधा लीवर और दाईं किडनी गायब थी। पुलिस अब हत्या की वजह के साथ शरीर से अंग गायब होने की भी जांच कर रही है। यह भी पता चला है कि पत्नी झाड़-फूंक करती थी। वारदात शनिवार की है, लेकिन रविवार को इससे जुड़ी फोटो सामने आई हैं। एक साल से किराए के मकान में रह रहा था सीतापुर जिले के धामपुर गांव निवासी राजेश (40) एक साल पहले हरियाणा चला गया था। वहां कुरुक्षेत्र में वह पत्नी विमला देवी के साथ पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास एक मकान में किराए पर रहता था। राजेश पिहोवा रोड स्थित पीबी आरओ वाटर ट्रेडिंग कंपनी में वाटर सप्लाई का काम करता था। मकान मालिक बोला- विमला को बोरी में आंतें डालते देखा मकान मालिक रिंकू ने बताया- शनिवार शाम करीब 5 बजे मुझे कमरे से राजेश और विमला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मैं छत पर पहुंचा, तो राजेश खून से लथपथ पड़ा था। उसके पेट पर गहरे घाव थे। मैंने देखा कि राजेश के पेट से बाहर निकली आंतों को विमला एक बोरी में डाल रही थी। मुझे देखकर विमला घबरा गई और छत से नीचे कूद गई। गिरने से वह घायल हो गई। पुलिस टीम को मौके से छोटे-बड़े 3 चाकू मिले हैं। दोनों के कोई संतान नहीं थी मकान मालिक के अनुसार, विमला झाड़-फूंक भी करती थी। इसलिए पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। दोनों की शादी को कई साल हो चुके थे और उनकी कोई संतान नहीं थी। हालांकि हत्या की असली वजह अभी साफ नहीं है। फोरेंसिक एक्सपर्ट बोले- 37 सेंटीमीटर लंबा घाव था फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि जब शव उनके पास आया तो उसमें आधा लीवर और एक किडनी नहीं थी। मृतक के पेट पर 37 सेंटीमीटर लंबा और गहरा चीरा लगा हुआ था। चीरे से आंतें बाहर निकली हुई थीं। मृतक का आधा लीवर और एक किडनी कहां है, इसे बरामद करने की जिम्मेदारी पुलिस की है। इलाज के बाद महिला से पूछताछ होगी केयूके थाना प्रभारी सुरेंद्र संधू का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव घरवालों को सौंप दिया है। महिला का अभी इलाज चल रहा है। हालत में सुधार होने पर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान ने पत्रकार को आतंकी लिस्ट में डाला:PoK प्रदर्शन कवर करने वाले दानिश इरशाद पर बिना मुकदमे कार्रवाई, बैंक अकाउंट सीज-यात्रा पर रोक पाकिस्तान ने PoK में हो रहे प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार और रिसर्चर दानिश इरशाद का नाम आतंकवाद से जुड़ी निगरानी सूची यानी फोर्थ शेड्यूल में डाल दिया है। खास बात यह है कि सरकार ने उनके खिलाफ न तो किसी आतंकी गतिविधि का आरोप बताया है और न ही किसी अदालत का फैसला सामने आया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद मंडल में कांवड़ियों का रेला:दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जीरो ट्रैफिक, काशी में बाबा विश्ननाथ के अब तक 55.69 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
    Next Article
    '12 हजार नहीं, 30 हजार चाहिए स्टाइपेंड':KGMU में इंटर्न डॉक्टरों का दूसरे दिन प्रदर्शन, 8 भूख हड़ताल पर बैठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment