Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति ने गर्भवती बेटी और पत्नी को बेरहमी से पीटा:जेवर और मोबाइल लूटकर हुआ फरार, खाकी के रसूख के आगे बेबस हुई मां-बेटी, घटना का वीडियो आया सामने

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी के पास रहने वाले अतुल ने अपनी पत्नी और बेटी को बेरहमी से बीच सड़क कर पीटा। अतुल ने महज चंद रुपयों और जेवरों के लालच में अपनी पत्नी काजल और अपनी ही गर्भवती बेटी निधि पर जानलेवा हमला बोल दिया। अतुल ने पास में पड़ी ईंट उठाकर काजल के सिर पर दे मारी, जिससे वह लहूलुहान हो गई। हमलावर पति यहीं नहीं रुका, उसने अपनी दो माह की गर्भवती बेटी निधि को भी बेरहमी से पीटा। पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। साजिश में ससुराल पक्ष भी शामिल, लूट ले गए कीमती सामान पीड़ित काजल ने बताया कि इस हमले के पीछे सिर्फ उसका पति ही नहीं, बल्कि उसकी सास विद्या देवी, देवर सोनू, मनोज और देवरानी भी शामिल हैं। मारपीट के दौरान अतुल ने काजल का पर्स छीन लिया, जिसमें सोने-चांदी के जेवर और दो मोबाइल फोन रखे थे। सामान लूटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में मां-बेटी सुभाष नगर थाने पहुंचीं, जहां से उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस महकमे में तैनात देवरानी की धमकी का आरोप घायल निधि ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। निधि का आरोप है कि उसके चाचा मनोज की पत्नी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। इसी रसूख के बल पर आरोपी पक्ष उन्हें लगातार धमका रहा है। निधि के अनुसार, उसकी देवरानी (महिला सिपाही) ने खुला चैलेंज दिया है कि "तुम चाहे किसी भी बड़े अधिकारी के पास चली जाओ, मेरा और मेरे परिवार का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।" चौकी से थाने तक न्याय की गुहार, पर कार्रवाई सिफर पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है। निधि ने बताया कि 4 दिन पहले भी चाचा मनोज ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया था, जिसकी शिकायत किला चौकी में की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। अब सुभाष नगर थाने में तहरीर दिए 72 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन सिपाही देवरानी के दबाव में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। मां-बेटी अब इंसाफ के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:ट्रैक्टर नहर में पलटा, ड्राइवर की दबकर मौत; छात्रा से रेप का आरोपी कॉन्स्टेबल अरेस्ट
    Next Article
    प्रयागराज में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत; घटना के बाद मची चीख-पुकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment