Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'पति ने जांच के लिए स्पर्म नहीं दिया':गोरखपुर की महिला बोली- 2 साल से साथ नहीं सोए, इलाज के नाम पर मांगे 5 लाख

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में एक 30 साल महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि शादी के बाद से पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। हर बार दवा का कोर्स चलने की बात कहकर दूरी बनाते रहे। जब हमें शक हुआ तो पति को लखनऊ के एक अस्पताल में दिखाया। वहां पर डॉक्टर ने जांच के लिए पति का स्पर्म सैंपल मांगा, लेकिन उन्होंने सैंपल देने से मना कर दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने इलाज के नाम पर 5 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। पैसे नहीं देने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। कहा कि पैसे लेकर आने पर ही घर में घुसने देंगे। महिला की शिकायत पर गोरखनाथ थाने में 12 जुलाई की शाम करीब पांच बजे एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब जानिए पूरा मामला… शादी में 15 लाख रुपए खर्चा हुए थे महिला ने बताया- मेरी शादी 19 नवंबर 2021 को लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी में मेरे मायके वालों ने करीब 15 लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन ससुराल पहुंचने के पहले दिन से ही मेरे साथ प्रताड़ना शुरू हो गई। मेरी जरूरतों का कोई ख्याल नहीं रखा जाता था। सबसे बड़ी बात यह थी कि मेरे पति हमेशा मुझसे दूरी बनाकर रखते थे। जब भी मैं इसका कारण पूछती, वह कहते थे कि उनका दवा का कोर्स चल रहा है, पूरा हो जाएगा तो सब ठीक हो जाएगा। इसी तरह दो साल बीत गए, लेकिन उन्होंने कभी मेरे साथ पति-पत्नी की तरह संबंध नहीं बनाए। इलाज की बात करने पर मारपीट की मेरे ससुर का पहले ही निधन हो चुका है। घर में सास, देवर, ननद और पति के मामा रहते हैं। मैंने कई बार इन लोगों से कहा कि पति का सही इलाज कराइए, लेकिन मेरी बात सुनने के बजाय मुझे गालियां दी गईं। विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट की गई। इसके बाद मुझसे कहा गया कि मायके जाकर पिता और भाई से 5 लाख रुपए लेकर आओ, तभी इलाज कराया जाएगा। पैसे लाने के लिए मुझ पर लगातार दबाव बनाया जाता रहा। समाज और परिवार की बदनामी के डर से मैं सब कुछ चुपचाप सहती रही। लगातार प्रताड़ना के कारण मैं मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर होती चली गई। भाई की शादी में अकेले मायके भेज दिया मई 2025 में मेरे छोटे भाई की शादी थी। ससुराल वालों ने मुझे अकेले ही गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया। उन्होंने कहा कि तुम जाओ, हम लोग बाद में जेवर और कपड़े लेकर शादी में पहुंच जाएंगे। मैं किसी तरह घर पहुंच गई, लेकिन शादी में ससुराल से कोई नहीं आया। रिश्तेदारों ने जब सवाल किए तो मैंने पहली बार अपने पति की बीमारी और अपनी परेशानी के बारे में मायके वालों को बताया। जांच के लिए पति ने दिए स्पर्म सैंपल इसके बाद मेरा भाई लखनऊ आया और सास व देवर से पति का इलाज कराने की बात की, लेकिन वे टालमटोल करते रहे। काफी कोशिशों के बाद 29 सितंबर 2025 को मैं पति को लखनऊ के मेट्रो हॉस्पिटल लेकर गई। वहां डॉक्टर ने जांच के लिए स्पर्म सैंपल देने को कहा, लेकिन मेरे पति काफी कोशिश के बाद भी सैंपल नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि उन्हें घबराहट हो रही है और वह स्पर्म सैंपल नहीं दे पाएंगे। इसके बाद वह बिना जांच कराए ही अस्पताल से चले गए। मां-बहन के साथ की गाली-गलौज की गई 19 जून 2026 को मेरी मां, भाई और दो बहनें लखनऊ स्थित मेरे ससुराल आए और सास व पति से बात करने लगे। तभी पति और सास गाली-गलौज करने लगे और मेरे मायके वालों के साथ मारपीट की। मुझे भी पीटा गया और घर से बाहर निकाल दिया गया। जाते-जाते उन्होंने धमकी दी कि अगर दोबारा आए तो लूट के झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। शादी के बाद से ही मुझे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मैं दो साल तक ससुराल में रही, लेकिन इस दौरान मेरे पति हमेशा मुझसे दूरी बनाते रहे। जब मुझे इसकी असली वजह पता चली और मैंने इलाज की बात की, तो मेरे साथ और ज्यादा मारपीट और प्रताड़ना शुरू कर दी गई। गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया- महिला की शिकायत पर पति, सास, देवर, ननद समेत 5 पर केस दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ……….. ये खबर भी पढ़ें… हमीरपुर में बेटी के जन्म से पहले पिता की मौत, पत्नी बेखबर; हादसे में साले ने भी दम तोड़ा हमीरपुर में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पिता बनने से महज दो घंटे पहले एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में मामा की भी जान चली गई, जबकि एक अन्य रिश्तेदार घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, युवक की गर्भवती पत्नी अस्पताल में भर्ती थी। उसे देखने के लिए वह अपने साले और एक अन्य रिश्तेदार के साथ साढ़ू के घर से अस्पताल के लिए निकला। पढ़ें पूरी खबरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में सीडीओ ने योजनाओं की समीक्षा की:धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी; बिजली कटौती पर दी कार्रवाई की चेतावनी
    Next Article
    प्रिंसिपल ने अभिभावक से की बदसलूकी, शिक्षिका सोती मिली:एटा में टीसी देने से किया इनकार, नोटिस जारी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment