Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति ने पहली शादी छिपाकर की दूसरी शादी:मैनपुरी में विरोध करने पर पत्नी से मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप

    11 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और उसके परिजनों पर धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि पति ने अपनी पहली शादी और बच्चों की जानकारी छिपाकर उससे दूसरी शादी की। महिला के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2018 में करहल क्षेत्र निवासी एक युवक से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी से पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसके दो बेटियां व एक बेटा भी है। यह जानकारी उससे छिपाई गई थी। जब महिला ने इस बात का विरोध किया, तो आरोप है कि 31 दिसंबर 2025 को उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। शिकायत में बताया गया है कि जब वह पति के किराए के मकान पर पहुंची, तो वहां उसकी पहली पत्नी और बेटियां मौजूद थीं। महिला का आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, साथ ही दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अगले दिन सुबह पति ने फोन पर धमकी दी कि यदि उसने घर आकर बदनामी करने की कोशिश की, तो उसे मोटरसाइकिल से कुचलकर मार दिया जाएगा। महिला ने आशंका जताई है कि आरोपी पति और उसका एक परिचित, जो पीआरडी में कार्यरत बताया जा रहा है, उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में वार्ड 62 के लोग धरने पर बैठे:सड़क निर्माण का काम शुरू न होने से आक्रोश, भूमि पूजन भी हो चुका
    Next Article
    बिजली आपूर्ति बाधित कर ट्रांसफार्मर से 400 लीटर तेल चोरी:पहले ट्रांसफार्मर ले जाने की कोशिश, नाकाम हुए तो तेल लेकर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment