Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति ने पत्नी का गला काटा, सिर धड़ से अलग:अफेयर के शक में अक्सर झगड़ते थे, हरदोई में 12 साल पहले लव मैरिज की थी

    2 hours ago

    2

    0

    हरदोई में अफेयर के शक में पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। पूरा कमरा खून से सन गया था। हत्या करने के बाद आरोपी ने अपनी बहन को फोन कर कहा- मैंने पत्नी का गला काट दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। अफेयर को लेकर दोनों के बीच 8 महीने से अक्सर झगड़ा होता था। दोनों ने 12 साल पहले लव मैरिज की थी। शादी से पहले दोनों चाचा-भतीजी के रिश्ते में थे। घटना बुधवार तड़के 3 बजे शहर कोतवाली की है। सिलसिलेवार पूरी घटना पढ़िए… इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में परवेज (34) अपनी पत्नी नगमा (30) के साथ रहता था। वह कार ड्राइवर है। दोनों ने साल 2014 में लव मैरिज की थी। लव मैरिज से पहले दोनों चाचा-भतीजे के रिश्ते में थे। दोनों की कोई संतान नहीं थी। पारिवारिक विवाद और संपत्ति से जुड़े मामले के चलते परवेज ने अपना पुराना मकान बेच दिया था। इसके बाद करीब डेढ़ महीने से वह नगमा के साथ टिलिया मोहल्ले में महताब के मकान में किराए पर रह रहा था। आरोपी की बहन जुबीना अपने पति गुलफाम के साथ बगल के कमरे में रहती थी। इस्लामनगर टिलिया से 1 किलोमीटर दूर वैटगंज में नगमा की मां जायदा भी रहती हैं। जुबीना के मुताबिक, परवेज को शक था कि नगमा के नाजिम नाम के व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। वह बाइक मैकेनिक है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच 8 महीन से अक्सर विवाद होता था। बहन को फोन कर बोला- मैंने नगमा का गला काट दिया मंगलवार की रात नगमा कमरे में तख्त पर लेटी हुई थी। तभी परवेज ने चाकू से उसका गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया। नगमा की मौके पर मौत हो गई। कमरे का दरवाजा बंद था और फर्राटा फैन चल रहा था। इसलिए उन्हें घटना कोई जानकारी नहीं हुई। बुधवार सुबह साढ़े 3 बजे परवेज ने जुबीना को फोन किया। उसने कहा- मैंने नगमा का गला काट दिया है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पत्नी की बहन बोली- उसने कहा था- गला काट दूंगा और काट दिया नगमा की बहन शब्बो ने बताया- उसका पति उसे एक हफ्ते से मार रहा था और गला काटने की धमकी दे रहा था, फिर आज उसने गला काटकर मार ही दिया। यह कत्ल क्यों हुआ, यह मुझे नहीं पता, क्योंकि हम दूर से आए हैं। उसके बहन-बहनोई पड़ोस के कमरे में सो रहे थे, उन्हें पता होगा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हत्या की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। ----------------- यह खबर भी पढ़ें…. डॉक्टर बनने का सपना देखा, गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना; कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख,आगरा में ट्रेनों में करता था लूट आगरा में ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ कर लग्जरी लाइफ जीने वाले 2 शातिर चोरों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पुनीत ने कभी डॉक्टर बनने का सपना देखा था। उसने NEET क्वालीफाई भी कर लिया था। लेकिन, 2017 में परीक्षा कैंसिल हो गई। इसके बाद उसने मेडिकल लाइन छोड़ दी थी। पुलिस पूछताछ में पुनीत ने बताया- मेरी गर्लफ्रेंड को कैंसर था। मैंने गर्लफ्रेंड के इलाज पर करीब 80 लाख रुपए खर्च किए। कर्ज चुकाने और महंगी लाइफस्टाइल के लिए अपने दोस्त आकाश के साथ चोरी करने लगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश:सुबह भोर से अचानक बदला मौसम, शाम तेज बारिश का अलर्ट
    Next Article
    लखीमपुर में 11 हजार दीपों से रोशन होगा सेठ घाट:PM मोदी के जन्मदिन पर आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment